PAK vs NZ: बेखौफ...दो कदम आगे बढ़े शकील और एजाज की गेंद पर जड़ दिया खतरनाक छक्का, देखें वीडियो
Edited By Pushpendra Sharma

PAK vs NZ 1st Test Saud Shakeel Six
Edited By Pushpendra Sharma

PAK vs NZ 1st Test Saud Shakeel Six
नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच भले ही ड्रॉ पर खत्म हो गया हो, लेकिन इसकी चर्चा हर जुबां पर है। पांचवें दिन पाकिस्तान ने ऐसे समय में पारी घोषित की जब पाकिस्तान के बल्लेबाज क्रीज पर सेट हो चुके थे। सऊद शकील 55 और मीर हमजा 3 रन बनाकर खेल रहे थे।
वहीं मोहम्मद वसीम भी शानदार बल्लेबाजी कर लौटे थे। दोनों बल्लेबाज टिके रहते तो मैच वैसे ही ड्रॉ हो जाता, लेकिन बाबर ने पारी घोषित करने का फैसला लेकर चौंका दिया। न्यूजीलैंड को 15 ओवर में 138 रन बनाने का टार्गेट दिया गया। हालांकि 61 रन बनाने के बाद अंपायरों ने खराब रोशनी के चलते मैच को ड्रॉ करने का फैसला लिया। वैसे पाकिस्तान की हालत इस मैच में काफी खराब थी, लेकिन सऊद शकील और मोहम्मद वसीम ने क्रीज पर टिककर पाकिस्तान की वापसी करा दी। सऊद ने बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला छक्का जड़ा।
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1608787481729851393?cxt=HHwWgoDT-Zvsx9MsAAAA
सऊद 44 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। पाकिस्तान का स्कोर 8 विकेट पर 294 रन हो चुका था। जैसे ही एजाज ने सऊद को बॉल डाली, वे दो कदम आगे बढ़े और कवर के ऊपर से ऐसा करारा छक्का जड़ा कि सब देखते ही रह गए। उनका ये बेखौफ छक्का इतना खतरनाक था कि एजाज पटेल के होश उड़ गए।
इस छक्के के साथ सऊद ने अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। सऊद ने पहली ईनिंग में 22 रन बनाए थे। हालांकि दूसरी ईनिंग में उन्हें निचले क्रम पर भेजा गया। जहां उन्होंने कप्तान बाबर आजम का भरोसा जीत लिया। सऊद ने 1 दिसंबर को इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। चार टेस्ट मैचों की 8 ईनिंग में वह 5 अर्धशतक के साथ 423 रन ठोक चुके हैं। कहना गलत नहीं होगा कि पाकिस्तान के इस युवा बल्लेबाज का भविष्य काफी बेहतर होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: