PAK vs ENG: चीता बन गए उस्मान कादिर, बॉल पर झपटे और लपक लिया अविश्वसनीय कैच, देखें वीडियो

pak vs eng usman qadir catch

pak vs eng usman qadir catch

नई दिल्ली: T20 वर्ल्ड कप से पहले ताबड़तोड़ क्रिकेट का नजारा देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 सीरीज खेल रही है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान इंग्लैंड के खिलाफ 7 मैचों की टी 20 सीरीज में भिड़ रही है। पाकिस्तान-इंग्लैंड सीरीज में गजब नजारे देखने को मिल रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा चौथे टी 20 मुकाबले में देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद हसनैन ने दिया झटका
पाकिस्तान के 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका मिल गया। इसके बाद दूसरे ओवर में मोहम्मद हसनैन ने इंग्लैंड को बड़ा झटका दे दिया। हसनैन की गेंद पर 5 रन बनाकर खेल रहे ओपनर एलेक्स हेल्स ने विकेट से हटकर मिड विकेट की ओर शॉट मारा, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यहां एक ऐसा फील्डर लगा है, जो चीते की छलांग लगाकर उन्हें कैच आउट कर देगा।

विज्ञापन

उस्मान कादिर ने लगाई डाइव
जैसे ही गेंद आई वहां खड़े फील्डर उस्मान कादिर ने गजब की डाइव लगाई और अविश्वसनीय कैच पकड़कर तूफानी बल्लेबाज हेल्स को रवाना कर दिया। ये नजारा देख पाकिस्तान की टीम खुशी से झूम उठी, वहीं क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए। हेल्स पाकिस्तान के लिए बड़ा विकेट साबित हुए। हसनैन ने पहले दो ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं मोहम्मद नवाज ने पहले 3 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट निकाले। इंग्लैंड के चार विकेट महज 57 रन पर गिर गए। इंग्लैंड इस मुकाबले में बने रहने के लिए संघर्ष करती नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ