नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान से गजब नजारे देखने को मिलते हैं। एक ऐसा ही नजारा पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच में देखने को मिला। हुआ यूं कि मोहम्मद हैरिस और शान मसूद के आउट होने के बाद चौथे नंबर पर हैदर अली बल्लेबाजी करने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हैदर अली ने छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर जैसे ही पुल शॉट मारा, गेंद स्क्वेयर लेग की ओर उड़ गई। जैसे ही गेंद आई यहां खड़े अंपायर अलीम डार ने इससे अपना मुंह बचाने की कोशिश की, उन्हें कुछ सेकंड का ही समय मिला और वे जैसे ही मुड़े गेंद उनके पैर पर जाकर लगी। इसका प्रहार इतना तेज था कि गेंद लगने के बाद अंपायर अपना पैर सहलाने लगे। गनीमत यह रही कि अंपायर का मुंह बाल-बाल बच गया, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। अंपायर की इस अनोखी फील्डिंग ने 4 रन भी बचा दिए।

विज्ञापन

बहरहाल, मैच की बात करें तो पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। मोहम्मद रिजवान को इस मैच से आराम दिया गया। उनकी जगह टीम में शामिल किए गए डेब्यूटेंट मोहम्मद हैरिस 7 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि शान मसूद खाता भी नहीं खोल सके। हैदर अली 14 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सैम कुरेन ने बैन डकेट के हाथों कैच आउट करा पवेलियन का रास्ता दिखाया।

विज्ञापन

पाकिस्तान ने 10 ओवर में 70 रन ठोके। बाबर आजम ने शानदार बल्लेबाजी की। बाबर ने संकट के समय में शानदार पारी खेलकर 41 गेंदों में पचासा ठोका। उन्होंने अर्धशतक जमाने के लिए पांच चौके जड़े। पाकिस्तान की टीम पांच मैचों में 3-2 से आगे चल रही है। देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में कौनसी टीम किस पर भारी पड़ती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ