नई दिल्ली: पाकस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए छठे टी 20 मुकाबले में पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम के आगे पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज फेल रहे। शादाब खान को छोड़कर कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं चटका पाया। शादाब ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट चटकाए। शाहनवाज दहानी ने 2 ओवर में 33 रन लुटाए तो वहीं आमेर जमाल ने 2 ओवर में 30 रन दिए। मोहम्मद नवाज ने 4 ओवर में 43 और मोहम्मद वसीम ने 2.3 ओवर में 29 रन लुटा दिए। इंग्लैंड की ओर से फिल साल्ट ने धमाकेदार पारी खेली और 41 गेंदों में 88 रन ठोक टीम को शानदार जीत दिलाई। हालांकि करारी हार के बाद पाकिस्तान के बॉलिंग कोच शॉन टेट पत्रकारों से भिड़ गए।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: कूट डाला! इंग्लैंड के बल्लेबाज ने पाकिस्तान में मचा दिया कोहराम, IPL कॉन्ट्रेक्ट पक्का?
इस सवाल पर नाराज हो गए टेट
शॉन टेट ने मैच के तुरंत बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस अटेंड की। एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि हमारे बॉलर डेथ ओवर्स में कुछ नहीं कर पाए, इस पर आप क्या कहना चाहेंगे। पिछले मैच में भी हारिस के अलावा ज्यादातर गेंदबाजों ने डेथ ओवर्स में स्ट्रगल किया। शॉन टेट ने इस पर तल्ख अंदाज में कहा- आपने पिछला मैच देखा। हम डेथ ओवर्स में बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत ही जीते। इसके बाद जब पत्रकार उनसे इस मैच के बारे में सवाल करने लगा तो उन्होंने जोर देकर कहा- लास्ट गेम आपको याद नहीं है? इसके बाद जब पत्रकार ने उनसे क्रॉस क्वेश्चन किया तो शॉन ने कहा- यदि हम डेथ ओवर की बदौलत जीते तो उतना ही काफी है।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: फिल साल्ट ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, इंग्लैंड के दिग्गजों को छोड़ा पीछे
टी 20 क्रिकेट में उतार-चढ़ाव होता रहता है
इसके बाद शॉन ने एक और सवाल पर कहा- लास्ट गेम थोड़ा अलग था। इस बार दूसरी पारी में बॉल अच्छे से आ रही थी। उन्होंने आगे कहा कि कभी-कभी हमें विपक्ष को भी इसका क्रेडिट देना चाहिए। बॉलिंग किसी भी तरह से लूज नहीं रही। टी 20 क्रिकेट में उतार-चढ़ाव होता रहता है। हम अगले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। फाइनल के लिए कैसी रहेगी तैयारी? इस सवाल के जवाब में शॉन ने कहा- मैं डगआउट से सीधा यहां आया हूं। मेरी अभी किसी से भी बात नहीं हुई है। मैं कयासों पर बात नहीं करना चाहता।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 hrs agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
95 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
228 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
331 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
353 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
389 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
402 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
421 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
421 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines