PAK vs ENG: आखिरी टी20 से पहले पाकिस्तान को जबरदस्त झटका, ये दिग्गज बैट्समैन अस्पताल में भर्ती

Pak VS Eng

Pak VS Eng

PAK vs ENG: टी 20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) से पहले इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही सात मैचों की टी 20 सीरीज़ में पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर के बेट्समैन हैदर अली को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जिसके बाद उनके भी आखिरी टी 20 मैच में खेलने की संभावना कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा दिए गए स्टेटमेंट के मुताबिक मैच के बाद से ही हैदर अली को ठीक महसूस नहीं हो रहा था और वायरल होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था जहां पर उनका इलाज जारी है। इससे पहले तेज़ गेंदबाज नसीम शाह को भी इंफेक्शन हो गया था और वे सीरीज से बाहर हो गए थे हालांकि क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक उनकी सेहत ठीक है और वे टीम के साथ न्यूजीलैंड जरुर जाएंगे।

अभी पढ़ें – Irani Trophy: T20 वर्ल्ड कप में न ले जाकर गलती तो नहीं कर रहा भारत, उमरान मलिक ने सौराष्ट्र का निकाला धुआं

विज्ञापन

आखिरी मैच होगा सीरीज डिसाइडर

बता दें कि पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 7 मैचों की टी 20 सीरीज फिलहाल रोचक मोड़ पर हैं। इस सीरीज में दोनों ही टीम 3-3 की बराबरी पर हैं। सीरीज का पहला मैच 20 सितंबर को खेला गया था जिसमें इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी। वहीं दूसरे मैच में पाकिस्तान ने जीत हासिल की थी। इसी प्रकार 6 मैचों के बाद दोनों टीम बराबरी पर है और सांतवां टी 20 बेहद अहम है जिसके शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान को बड़ा झटका लग गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ