नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) पिछले कुछ समय से अपनी फॉर्म के चलते आलोचना का सामना कर रहे थे, लेकिन गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने ऐसा तूफान मचाया कि क्रिकेट के गलियारे वाहवाही से गूंज उठे। बाबर ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी 20 मैच में एक पारी से अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज किए।
अभी पढ़ें – CPL 2022 में ओडियन स्मिथ ने बल्ले से लगाई आग, ठोके 5 छक्के, देखें वीडियो
बाबर आजम ने 66 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्के ठोक 166 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 110 रन ठोके। उन्होंने मोहम्मद रिजवान के साथ 203 रन की नाबाद पार्टनरशिप कर पाकिस्तान को धमाकेदार जीत दिलाई। मोहम्मद रिजवान ने 51 गेंदों में 88 रन कूटे। दोनों बल्लेबाज फुल फॉर्म में दिखे और इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। दोनों बल्लेबाजों ने पाकिस्तान को 10 विकेट से जीत दिलाई।
बाबर आजम ने एक पारी में बनाए ये रिकॉर्ड
बाबर आजम ने अपनी पारी से कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह टी 20 इंटरनेशनल में शतक ठोकने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए।
- इसके साथ ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले कप्तान बन गए। बाबर ने 84 पारियों में 10 शतक ठोके हैं। इंजमाम उल हक ने 131 पारियों में 9 शतक लगाए थे।
- वहीं बाबर आजम टी 20 में सबसे तेज 8 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए। पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं। बाबर ने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ा। बाबर ने 218 ईनिंग्स में ये कारनामा किया।
- 10 विकेट के साथ टी 20 इंटरनेशनल का सबसे बड़ा चेज
कप्तान बाबर और मोहम्मद रिजवान की रिकॉर्ड साझेदारी ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया। पाकिस्तान ने कराची के मैदान पर 10 विकेट के साथ टी 20 इंटरनेशनल का सबसे बड़ा रन चेज किया। अब तक किसी भी टीम ने 10 विकेट के साथ 200 रन का चेज नहीं किया है। - इससे पहले पाकिस्तान ने पिछले साल सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 204 का रन चेज किया था, लेकिन उस वक्त पाकिस्तान ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी।
अभी पढ़ें – INDW vs ENGW: कमाल-लाजवाब कप्तान हरमनप्रीत कौर, 23 साल बाद इंग्लैंड को घर में धोया
- हाईऐस्ट ओपनिंग पार्टनरिशप
दोनों बल्लेबाजों ने ओपनिंग पार्टनरिशप के लिए सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। दोनों ने पाकिस्तान के लिए 203 रन की हाईऐस्ट ओपनिंग पार्टनरशिप की। बाबर-रिजवान के नाम ऐसे 5 रिकॉर्ड दर्ज हैं। इससे पहले दोनों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 197 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली थी। पाकिस्तान ने इस मैच में धमाकेदार जीत के बाद 7 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। देखना दिलचस्प होगा कि अगले मुकाबले में टीम किस तरह प्रदर्शन करती है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
101 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
337 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
396 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
408 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
427 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
427 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines