---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs AUS: डेविड वॉर्नर बन गए ‘पुष्पा राज’, कैच लपककर गले पर फेरा हाथ, देखें वीडियो

David Warner Pushpa Raj Celebration PAK vs AUS Warm Up Match: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर मैदान पर अपनी मस्ती मजाक के लिए जाने जाते हैं। मैच किसी भी मोड़ पर हो, वॉर्नर महफिल लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ते। वह भारतीय कल्चर और फिल्मों के भी शौकीन हैं, उन पर इसका फितूर जमकर […]

---विज्ञापन---

David Warner Pushpa Raj Celebration PAK vs AUS Warm Up Match: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर मैदान पर अपनी मस्ती मजाक के लिए जाने जाते हैं। मैच किसी भी मोड़ पर हो, वॉर्नर महफिल लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ते। वह भारतीय कल्चर और फिल्मों के भी शौकीन हैं, उन पर इसका फितूर जमकर चढ़ता नजर आता है।

एक ऐसा ही मजेदार वाकया पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार को खेले गए वार्मअप मैच के दौरान देखने को मिला। यहां वॉर्नर ने मैदान पर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के किरदार ‘पुष्पा राज’ का लुक देकर फैंस को खुश कर दिया।

---विज्ञापन---

अब्दुल्लाह शफीक का कैच लपककर खुश हुए वॉर्नर

ये नजारा 12वें ओवर में देखने को मिला। 12 रन बनाकर खेल रहे अब्दुल्लाह शफीक ने सीन एबॉट की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल हवा में उड़ गई। इधर, मिडऑफ की ओर खड़े फील्डर डेविड वॉर्नर ने दौड़ लगाई और शानदार कैच लपक लिया, लेकिन ये क्या?

---विज्ञापन---

वॉर्नर ने कैच लपकने के बाद गजब का सेलिब्रेशन किया। उन्होंने बॉल फेंकी और गले पर हाथ फेरकर पुष्पा राज का सिग्नेचर स्टाइल दिखा दिया। वॉर्नर का ये कातिल लुक देख फैंस खूब खुश हो गए। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी उनके सेलिब्रेशन पर खुश नजर आए।

---विज्ञापन---

वॉर्नर इससे पहले भी इसी अंदाज में इंस्टाग्राम पर रील बनाते नजर आए थे। इसी साल जब फरवरी में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत आई थी, तब भी वॉर्नर ने फैंस को ये मूव कर खुश कर दिया था। वॉर्नर अपने अंदाज में फिल्म का डायलॉग झुकेगा नहीं…बोलते हुए भी नजर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें: PAK vs AUS: और इन्हें वर्ल्ड कप चाहिए…पाकिस्तान की फील्डिंग से फिर हुई फजीहत, सोशल मीडिया पर लग गई क्लास

---विज्ञापन---

33 गेंदों में जड़े 48 रन 

वहीं इस मैच की बात की जाए तो वॉर्नर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 4 चौके-3 छक्के ठोक 48 रन जड़े। उन्होंने भारत के खिलाफ खेले गए तीनों मैचों में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। अब फैंस वार्मअप मैच के बाद वर्ल्ड कप में उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की उम्मीद कर रहे हैं।

First published on: Oct 03, 2023 08:16 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola