T20 World Cup 2022: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम की नई जर्सी लॉन्च की है। सोशल मीडिया हैंडल पर इस नई जर्सी की आधिकारिक घोषणा की गई है। न्यूजीलैंड के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए हमारी शर्ट यहां हैं।’
अभी पढ़ें – पाकिस्तान को मिली खुशखबरी, तूफानी गेंदबाज को मिली अस्पताल से छुट्टी
इन खिलाड़ियों ने खिंचवाई फोटो
न्यूजीलैंड की नई जर्सी में कुछ खिलाड़ियों के फोटोज सामने आए हैं। डेवोन कॉनवे और डैरिल मिचेल ने नई जर्सी में फोटोज खिचाएं हैं। इन दोनों के अलावा अन्य खिलाड़ी भी अलग-अलग तस्वीरों में नई जर्सी पहने नजर आ रहे हैं। कीवी टीम पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप की रनर्स-अप रही थी और इस बार उसकी कोशिश खिताब जीतने की होगी।
पहले से कितनी बदली है न्यूजीलैंड की जर्सी?
वर्ल्ड कप 2022 के लिए जारी की गई जर्सी एकदम अलग नजर आ रही है। इस जर्सी में ऊपरी हिस्से में ग्रे रंग है। निचला हिस्से में काला रंग है। बीच में तीन सफेद रंग की स्ट्रिप्स हैं। इस तरह यह 2021 वर्ल्ड कप की जर्सी से काफी अलग है। पिछले वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की जर्सी में शीर्ष हाधे हिस्से में आसमानी रंग था।
वर्ल्ड कप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी न्यूजीलैंड
इस बार ऑस्ट्रेलिया में टी 20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। इसके लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था। टीम की कमान केन विलियमसन को सौंपी गई है। न्यूजीलैंड अपने अभियान की शुरूआत 22 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलकर करेगी।
अभी पढ़ें – 36th National Games का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, 7 हजार एथलीट लेंगे हिस्सा
टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए न्यूजीलैंड स्क्वाड
केन विलियमसन (कप्तान), टिम साउथी, ईश सोढ़ी, मिचेल सैंटनर, ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, डैरिल मिचेल, एडम मिलने, मार्टिन गप्टिल, लोकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉनवे, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, ट्रेंट बोल्ट और फिन एलेन।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines