डायमंड लीग जीते नीरज चोपड़ा तो नहीं मिलेगा मेडल, फिर भी भर जाएगी झोली, जानिए कैसे

Neeraj Chopra Diamond League

Neeraj Chopra Diamond League

विज्ञापन

Neeraj Chopra Diamond League Final: भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने ज्यूरिख डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन किया। वह इस लीग में 85.71 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इसके साथ ही उन्होंने 16 से 17 सितंबर को यूजीन में आयोजित होने वाली डायमंड लीग के फाइनल में क्वालिफाई कर लिया है।

क्या है डायमंड लीग? 

डायमंड लीग एथलेटिक्स की प्रमुख श्रृंखला है। प्रतियोगिता में खेल की 15 सबसे प्रतिष्ठित मीटिंग शामिल हैं। एथलीट मई से सितंबर तक 14 सीरीज मीटिंग्स में पॉइंट्स हासिल करने के लिए खेलते हैं। वहीं हर प्रतियोगिता में सबसे अधिक पॉइंट्स बटोरने वाले सफल खिलाड़ी यूजीन डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं। फील्ड ईवेंट्स में शीर्ष छह फाइनल में जाते हैं।

विज्ञापन

विनर को नहीं दिया जाता मेडल 

डायमंड लीग चैंपियन के चैंपियन को मेडल नहीं दिया जाता। उन्हें ट्रॉफी दी जाती है। यूजीन में आयोजित होने वाली दो दिनों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सभी 32 डायमंड लीग चैंपियंस (16 पुरुष और 16 महिला) को टाइटल दिया जाता है। प्रत्येक चैंपियन को प्रतिष्ठित डायमंड ट्रॉफी, 30000 अमेरिकी डॉलर और विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए एक वाइल्ड कार्ड (कुछ शर्तों के साथ) से सम्मानित किया जाता है। इससे पहले नए फाइनल-3 प्रारूप का उपयोग सभी सीरीज मीटिंग्स के थ्रो और हॉरिजॉन्टल जंप ईवेंट में किया गया था।

विज्ञापन

मिलेंगे 30 हजार डॉलर 

सीरीज मीटिंग में पहले स्थान पर रहने वाले प्रतियोगी को 10 हजार डॉलर दिए जाते हैं। जबकि फाइनल के विनर को 30 हजार डॉलर से नवाजा जाता है। ये करीब 25 लाख रुपये होंगे। यदि नीरज विनर बनते हैं तो वे एक झटके में 25 लाख रुपये के मालिक बन जाएंगे। इससे पहले पिछले साल उन्होंने ये खिताब जीता था। फाइनल में दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतियोगी को 12 हजार डॉलर (करीब 10 लाख रुपये) और तीसरे स्थान के विनर को 7 हजार डॉलर (5.78 लाख) मिलेंगे। फाइनल में आठ स्थानों तक पुरस्कार दिया जाएगा। आठवें स्थान पर रहने वाले एथलीट को 1 हजार डॉलर का पुरस्कार मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ