Gyanendra Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Diamond League 2023: ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा मांसपेशियों में खिंचाव से उबर चुके हैं। एक बार फिर से मैदान में वापसी करने जा रहे हैं। नीरज 30 जून को डायमंड लीग के लुसाने चरण में हिस्सा लेंगे। आयोजकों ने इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी की है जिसमें चोपड़ा का भी नाम है। नीरज चोपड़ा के अलावा शीर्ष भारतीय एथलीट जेसविन एल्ड्रिन और श्रीशंकर का नाम दर्ज किया गया है।
प्रतियोगिता की आधिकारिक वेबसाइट पर हाल ही में कहा गया कि भाला फेंक में भारतीय ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा को चेक जैकब वाडलेज्च और जर्मन जूलियन वेबर से चुनौती मिलेगी।
टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता चोपड़ा ने पिछले महीने ट्विटर पर घोषणा की थी कि प्रशिक्षण के दौरान उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था और एहतियात के तौर पर, उन्होंने नीदरलैंड में एफबीके गेम्स (4 जून) और फिनलैंड में पावो नूरमी मीट से नाम वापस ले लिया था। 25 वर्षीय खिलाड़ी ने हाल ही में भुवनेश्वर में समाप्त हुई राष्ट्रीय अंतर-राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी भाग नहीं लिया।
और पढ़िए – लास्ट ओवर में चाहिए थे 8 रन, पहली पर चौका, तीसरी पर विकेट, लास्ट बॉल पर पलट गई बाजी, देखें वीडियो
बता दें कि नीरज चोपड़ा ने पांच मई को दोहा में हुई डायमंड लीग में 88.67 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण जीता था। इसके बाद ही वह अभ्यास सत्र में चोटिल हो गए। 19 से 27 अगस्त को बुडापेस्ट (हंगरी) में विश्व चैंपियनशिप खेली जानी है। यहां नीरज स्वर्ण जीतने की कोशिश करेंगे। इसके बाद डायमंड लीग फाइनल्स और एशियाई खेलों में भी उन्हें भाग लेना है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें स्पोर्ट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।