NED vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ नीदरलैंड्स की टीम का ऐलान, 16 अगस्त से शुरू होगी वनडे सीरीज
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

एम्स्टर्डम: डच क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग फिक्स्चर के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच तीन मैचों की एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) श्रृंखला 16 अगस्त से शुरू होने वाली है। डच क्रिकेट बोर्ड के अनुसार, “नीदरलैंड रॉटरडैम में वीओसी के क्रिकेट मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ तीन विश्व कप क्वालीफाइंग मैच खेलेगा।”
नीदरलैंड की टीम में स्कॉट एडवर्ड्स को कप्तानी सौंपी गई है। इसके साथ ही मूसा अहमदी, शारिज़ अहमदी, वेस्ली बर्रेसी, लोगान वैन बीकी, टॉम कूपर, आर्यन दत्त, अर्णव जैनी, विव किंगमा, रयान क्लेन, बास डी लीडे, तेजा निदामनुरु, टिम प्रिंगल, मैक्स ओ’डॉड और विक्रम सिंह का नाम शामिल है।
हसन अली चूके
3 अगस्त को पीसीबी ने एसीसी टी 20 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम और नीदरलैंड के खिलाफ आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग फिक्स्चर के लिए 16-खिलाड़ियों की टीम का ऐलान किया था। हसन अली की जगह दोनों टीमों में तेज गेंदबाज नसीम शाह को शामिल किया गया है, जबकि 2021 में वनडे के लिए इंग्लैंड का दौरा करने वाले सलमान अली आगा को वापस बुला लिया गया है।
वहीं शाहीन शाह अफरीदी को एकदिवसीय और टी20 टीम में बरकरार रखा गया है। हालांकि वे चोट से जूझ रहे हैं। उनके रीहैब की देखरेख टीम ट्रेनर और फिजियोथेरेपिस्ट करेंगे, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी वापसी पर भी फैसला करेंगे।
नीदरलैंड वनडे के लिए पाकिस्तान टीम:
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, हारिस रऊफ, इमाम-उल-हक, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर , नसीम शाह, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज़ दहानी और जाहिद महमूद।
ये है शेड्यूल:
अगस्त 16 – पहला वनडे; वीओसी क्रिकेट ग्राउंड, रॉटरडैम
अगस्त 18 – दूसरा वनडे; वीओसी क्रिकेट ग्राउंड, रॉटरडैम
अगस्त 21 – तीसरा वनडे; वीओसी क्रिकेट ग्राउंड, रॉटरडैम
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: