नई दिल्ली: टीम इंडिया के सबसे खास लम्हों में से एक टी 20 वर्ल्ड कप 2007 का फाइनल है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 रन से शिकस्त दी थी। पाकिस्तान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी, लेकिन जोगिंदर शर्मा की सूझबूझ भरी गेंदबाजी ने टीम इंडिया को धमाकेदार जीत दिला दी। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे सफल कप्तान में से एक रहे हैं। वह कैप्टन कूल के नाम से भी जाने गए और यही कूलनैस उन्होंने 2007 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी दिखाई थी। जी हां, इस बात का खुलासा आखिरी ओवर डालने वाले पूर्व गेंदबाज जोगिंदर शर्मा ने किया है।
माही ने कहा- टेंशन मत लो
जोगिंदर ने गुजरात जायंट्स को दिए इंटरव्यू में कहा- लास्ट ओवर था। मेरा और हरभजन सिंह का ही ओवर बचा था। इसके बाद कश्मकश शुरू हो गई कि आखिरी ओवर कौन डालेगा। भज्जी पाजी को पाकिस्तान के बॉलर अच्छी तरह से खेल पा रहे थे। ऐसे में माही ने जैसे ही हाथ ऊपर उठाया, मैं तैयार था। जोगिंदर ने कहा- प्रैशर ये नहीं था कि लास्ट ओवर 13 रन हैं तो कैसे डालूंगा या क्या होगा। हम लोगों का सीधा सा टार्गेट था। माही ने भी यही कहा- टेंशन नहीं लेने का। अगर हार भी जाते हैं तो मेरा काम है। मैं तुम्हें ओवर दिया है। मैंने कहा- हारेंगे क्यों, एक ही तो बल्लेबाज है। छह बॉल और 13 रन हैं, आउट हो जाएगा।
इस तरह हुई बात
फिर जब मैंने पहली बॉल डाली तो सब टेंशन में आ गए। माही भाई ने कहा क्या हो रहा है। मैंने कहा- अच्छा हुआ बॉल स्विंग हो रही है। स्ट्राइक लेने दो मैं दूसरे बल्लेबाज को आउट कर दूंगा। माही बोले- ठीक है तू डाल। दूसरी गेंद डॉट बॉल डाली और तीसरी पर छक्का पड़ा। मैंने कहा- एक रन पहले भी आउट कर दूंगा तो जीत जाएंगे। टेंशन न लो। हम लोगों के बीच इसी तरह की बात हुई।
भाई तू बॉल पकड़ लेना
जोगिंदर ने कहा- मेरे बॉलिंग एक्शन के साथ अच्छी बात ये थी कि थोड़ा पॉज आता है। मुझे पॉजिंग का टाइम मिलता है। मिस्बाह अगली गेंद पर स्कूप में छक्का मारने को तैयार था। हम लोगों का प्लान था कि आउटसाइड ऑफ स्टंप यॉर्कर डालना है तो जब मैंने उसको देखा तो पहले ही तैयार हो गया। बॉल का लैंथ पीछे की और स्पीड कम करके गेंद डाली। इससे जो बॉल उसके सीधे बल्ले पर आनी चाहिए थी वह बीच में लगी और हवा में उड़ गई। अहम बात ये थी कि श्रीसंत फील्डिंग में नीचे खड़े थे। सबको यही था कि भाई तू बस कैच पकड़ लियो, अच्छा हुआ उन्होंने कैच किया और हम वर्ल्ड कप जीत गए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines