काउंटी क्रिकेट के डेब्यू मैच में ही सिराज ने मचाई तबाही, 5 बल्लेबाजों को किया आउट, देखें VIDEO

Mohammed Siraj take 5 wicket

Mohammed Siraj take 5 wicket

Mohammed Siraj: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने काउंटी क्रिकेट में धमाल मचा दिया है। काउंटी क्रिकेट में उन्होंने दमदार डेब्यू किया। यॉर्कशायर की ओर से खेलते हुए सिराज ने समरसेट के खिलाफ पहली पारी में पांच विकेट झटके हैं। सिराज की दमदार गेंदबाजी के सामने समरसेट पहली पारी में मैच के दूसरे दिन 219 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है।

सिराज ने 24 ओवर की गेंदबाजी में 3.41 की इकोनॉमी से 82 रन खर्च किए। उनकी गेंदबाजी में 6 मेडन ओवर भी शामिल थे। मोहम्मद सिराज ने पाकिस्तान के ओपनर इमाम उल हक सहित 5 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

मोहम्मद सिराज ने इस 5 खिलाड़ियों को किया आउट

सिराज ने तीन बल्लेबाजों को विकेटकीपर मिचेल बुर्गस के हाथों कैच कराया, जबकि दो को एलबीडब्ल्यू किया। सिराज के विकेटों में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक, जॉर्ज बार्टलेट, जेम्स रेव, लुईस ग्रेगरी और जोश डेवी शामिल थे।

काउंटी क्रिकेट में पहला शिकार बने इमाम उल हक

मोहम्मद सिराज के काउंटी करियर का पहला विकेट पाकिस्तान के इमाम उल हक रहे। इसके बाद उन्होंने जॉर्ज बार्टलेट और जेम्स रेव के विकेट लेकर विपक्षी टीम के शीर्षक्रम को झकझोर के रख दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ