नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का सलेक्शन हो गया है। 15 सदस्यीय टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जगह नहीं दी गई है। शमी स्टैंडबाय पर रखे गए हैं। हालांकि लेकिन इस टीम में एक बड़ा बदलाव होने की संभावना है। वर्ल्ड कप स्क्वॉड में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल मोहम्मद शमी टीम का हिस्सा बन सकते हैं।
बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया कि किसी खिलाड़ी को सीधे टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं कर सकते, जब उसने 10 महीने से कोई टी20 इंटरनेशनल मैच न खेला हो। शमी को 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा बनाने का प्लान है। इसी कारण ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए उन्हें टीम में चुना गया है। अगर दोनों सीरीज में उनका प्रदर्शन अच्छा रहता है तो उन्हें आप वर्ल्ड कप में गेंदबाजी करते देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – IND vs AUS: मोहाली में टिकट के लिए लग गई स्टूडेंट्स की भीड़, जानिए कितना है प्राइस
ऑस्ट्रेलिया में शमी की पड़ेगी जरुरत
वर्ल्ड कप टीम में कोई भी एक्सप्रेस गेंजबाज नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के कंडिशन में तेज गेंजबाज को पिच से अतिरिक्त उछाल मिलती है। भुवी, पटेल गेंद को स्विंग कराने में विश्वास रखते हैं। जसप्रीत बुमराह को छोड़ दें तो और कोई ऐसा गेंदबाज नहीं है जो 140 से ज्यादा की स्पीड से गेंदबाजी कर सके। शमी अपनी स्पीड और बाउंस से बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं।
बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया कि सभी टीमों को 10 अक्टूबर तक अपनी-अपनी टीमों की लिस्ट भेजनी है। टीमों के पास अपनी चुनी हुई टीम में बदलाव करने का अधिकार है। ऐसे में शमी की जगह बनती है।
टी20 वर्ल्ड के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर। अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
स्टैंडबाय खिलाड़ी – मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
98 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
231 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
334 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
357 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
393 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
405 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
424 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
424 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
431 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines