Men's T20I Batting Rankings: विराट कोहली को फायदा, बाबर और सूर्यकुमार को हुआ नुकसान, जानें कौन है नंबर 1

Men's T20I Batting Rankings

Men's T20I Batting Rankings

Men’s T20I Batting Rankings: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानि ICC ने टी20 मेन्स प्लेयर की रैंकिंग जारी कर दी है। इस बार आईसीसी की टी20 रैंकिंग (ICC T20 Ranking) में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। 810 अंकों के साथ नंबर एक पर पाकिस्तान को मोहम्मद रिजवान बने हुए हैं। हाल के एशिया कप में उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। 771 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के एडिन मार्करम ने जगह बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेटेस्ट रैंकिंग में इस बार पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और टीम इंडिया के सूर्युकमार यादव को को झटका लगा। एशिया कप में फ्लॉप रहने वाले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं, वहीं सूर्यकुमार यादव को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह चौथे स्थान पर खिसक गए हैं।

विज्ञापन
Men's T20I Batting Rankings

Men’s T20I Batting Rankings

विज्ञापन

विराट कोहली को जबरदस्त फायदा हुआ

ICC द्वारा जारी की गई टी20 मेन्स प्लेयर की रैंकिंग में विराट कोहली को जबरदस्त फायदा हुआ है। एशिया कप में धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले विराट कोहली अब 15वें स्थान पर आ गए हैं। विराट कोहली ने एशिया कप में कुल 276 रन बनाए हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) को इसी अच्छे प्रदर्शन का ईनाम मिला है। यही वजह है कि वे आईसीसी की मौजूदा टी20 रैंकिंग में (ICC T20i Rankings) 14 पायदान ऊपर आ गए हैं। यानी 14 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ