बीते दिन भारतीय महिला बॉक्सर मैरी कॉम के संन्यास की खबरें सामने आई थी। जिसके कुछ घंटों बाद अब खुद मैरी कॉम ने अपने संन्यास की खबरों को गलत बताया है। मैरी कॉम का कहना है कि उन्होंने बॉक्सिंग से संन्यास नहीं लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मैरी कॉम ने बॉक्सिंग से संन्यास ले लिया है। अब खुद मैरी कॉम ने इन सभी खबरों पर विराम लगा दिया हैं।
संन्यास पर क्या बोलीं मैरी कॉम?
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अपने संन्यास की खबरों पर मैरी कॉम ने का कि मुझे गलत तरीका से दिखाया गया मैनें अभी संन्यास की घोषणा नहीं की है। जिस दिन मैं संन्यास की घोषणा करुंगी, तो सबसे पहले मीडिया के सामने आऊंगी। मैनें कल अपने संन्यास की खबरे देखी, जो बिल्कुल सच नहीं है।
आगे मैरी कॉम ने बताया कि मैं 24 जनवरी को डिब्रूगढ़ में एक स्कूल कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, जहां मैनें बच्चों को प्रेरित किया। इस दौरान मैनें बच्चों को बताया कि मेरे अंदर अभी भी बॉक्सिंग में उपलब्धियां हासिल करने की भूख है लेकिन ओलंपिक में समयसीमा के चलते मैं अब भाग नहीं ले सकती। मैं अभी भी अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हूं और अपने संन्यास की घोषणा सबके सामने करुंगी।
ये भी पढ़ें:- ‘कभी बैटिंग प्रैक्टिस वाली पोस्ट भी अपलोड करो…,’ हार्दिक पांड्या जिम का Video शेयर करने पर हुए ट्रोल
ये भी पढ़ें:- U19 World Cup: पाकिस्तान के उबैद शाह का कहर, इंटरनेशनल टीम के एक खिलाड़ी से खास रिश्ता
6 बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम
मैरी कॉम ने दुनियाभर में भारतीय महिला कुश्ती का परचम लहराया है। उन्होंने 6 बार विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। मैरी कॉम ने साल 2005, 2006, 2008, 2010, 2012 और 2018 में विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए ओलंपिक में भी मेडल अपने नाम किया है। साल 2012 ओलंपिक खेलों में मैरी कॉम ने कांस्य पदक जीता था।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
81 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
215 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
318 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
340 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
376 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
389 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
407 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
407 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
415 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
425 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines