---विज्ञापन---

सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फुटबॉलर बन सकते हैं मेसी, अल हिलाल ने दिया ये ऑफर

नई दिल्ली: स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी के करोड़ों दीवाने हैं। वर्ल्ड कप जीतने के बाद फिलहाल मेसी अपने क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) के लिए फुटबॉल खेल रहे हैं। हालांकि चैंपियंस लीग के बाद उनका कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने जा रहा है। इसके बाद वह इसे रिन्यू कराने के मूड में नहीं हैं। खबर है कि सऊदी […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी के करोड़ों दीवाने हैं। वर्ल्ड कप जीतने के बाद फिलहाल मेसी अपने क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) के लिए फुटबॉल खेल रहे हैं। हालांकि चैंपियंस लीग के बाद उनका कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने जा रहा है। इसके बाद वह इसे रिन्यू कराने के मूड में नहीं हैं। खबर है कि सऊदी प्रो लीग क्लब अल हिलाल ने मेसी को प्रति वर्ष लगभग 3600 करोड़ से अधिक का वेतन देने की पेशकश की है। यदि मेसी इसे स्वीकार करते हैं तो ये उन्हें सबसे अधिक पैसे पाने वाला फुटबॉलर बना सकता है।

और पढ़िए – अर्जेंटीना फुटबॉल संघ का बड़ा फैसला, Lionel Messi के नाम पर रखा प्रशिक्षण परिसर का नाम

बन जाएंगे सबसे ज्यादा कमाई वाले फुटबॉलर

अगर मेसी सऊदी अरब के क्लब के साथ साइन करते हैं, तो वह पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पछाड़कर दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फुटबॉलर बन जाएंगे। रोनाल्डो पिछले साल अल नास्र के लिए लगभग 1800 करोड़ से अधिक मूल्य के सौदे पर हस्ताक्षर करने के बाद से इस लिस्ट में सबसे ऊपर है।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – रोनाल्डो के खास क्लब में शामिल हुए Lionel Messi, ऐसा करने वाले बन गए अर्जेंटीना के पहले खिलाड़ी, देखें वीडियो

मेसी के पीएसजी छोड़ने की संभावना

क्लब के करीबी एक सूत्र ने बताया है कि मेसी के सीजन के अंत में पीएसजी छोड़ने की बहुत अधिक संभावना है। विश्व कप विजेता मेसी जून में 36 वर्ष के हो जाएंगे। हालांकि वह फिलहाल रिटायरमेंट के मूड में भी नहीं हैं। वह 2021 में दो साल के सौदे पर शामिल हुए थे। मेस्सी ने पीएसजी के लिए 67 मैचों में 29 गोल किए हैं। 2021-22 सीजन में उन्होंने 34 मैचों में 11 और 2022-23 में 33 मैचों में 18 गोल शामिल हैं।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 05, 2023 06:58 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola