नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में सिर्फ टीमों के बीच मैदान पर ही नहीं मैदान के बाहर सोशल मीडिया पर भी भारत और पाकिस्तान के क्रिकेटरों और पूर्व क्रिकेटरों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। फाइनल में मिली हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने दिल टूटने की इमोजी शेयर की थी। जिसपर मोहम्मद शमी ने कमेंट किया था। फिर क्या था ट्विटर पर लड़ाई छिड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

दरअसल एमसीजी में पाकिस्तान की पांच विकेट की हार के कुछ क्षण बाद ही अख्तर ने टूटे हुए दिलों का इमोजी पोस्ट किया था। न कोई शब्द लिखा था, न कोई हैशटैग था। शमी ने पोस्ट को रीट्वीट किया और लिखा, “नमस्ते भाई, इसे कर्मा कहते हैं”, इसके बाद लोगों ने इसपर अपनी-अपनी राय देने शुरु कर दी।

वसीम अकरम ने दिया बयान

शमी के जवाब के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कहा कि ऐसा करना सही बात नहीं है। अकरम ने साथ ही कहा कि भारतीय क्रिकेटर्स अपनी कंट्री के लिए देशभक्त हैं और पाकिस्तानी क्रिकेटर्स अपनी कंट्री को लेकर, लेकिन इस तरह के ट्वीट नहीं होने चाहिए। अकरम ने कहा, ‘हमें इन मामलों में न्यूट्रल रहना चाहिए। भारतीय अपने देश के लिए देशभक्त हैं, मुझे इसमें कोई परेशानी नहीं और हम अपने देश को लेकर देशभक्त हैं। लेकिन जलती पर तेल डालना, ट्वीट पर ट्वीट करना… ऐसा मत करो यार।’

विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक ने कहा, “आपको ऐसा केवल कुछ ‘लाइक’ के लिए नहीं करना चाहिए। क्रिकेटर्स चाहे भारत से हों या पाकिस्तान या किसी अन्य देश से, हम सब एक परिवार हैं। इसलिए हमें एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए और सम्मानपूर्वक अपनी राय देनी चाहिए। हमारी भी एक निश्चित जिम्मेदारी है।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ