Irani Trophy: T20 वर्ल्ड कप में न ले जाकर गलती तो नहीं कर रहा भारत, उमरान मलिक ने सौराष्ट्र का निकाला धुआं

umran
विज्ञापन

नई दिल्ली: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी है। रवींद्र जडेजा, दीपक हुड्डा और जसप्रीत बुमराह जैसे प्लेयर्स चोटिल हैं। ये टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है। दीपक हुड्डा के फीट होने की संभावना है, लेकिन बुमराह पर संशय बरकरार है। जसप्रीत बुमराह का न होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका साबित होगा। इस बीच उमरान मलिक ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

अभी पढ़ें – IND-W vs SL-W : श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, यहां देखें प्लेइंग 11

विज्ञापन

98 रनों पर ऑल आउट हो गया सौराष्ट्र

तूफानी गेंदबाज ने ईरानी ट्रॉफी में झंडे गाड़ दिए हैं। शनिवार को ईरानी ट्रॉफी का आगाज़ हुआ, रेस्ट ऑफ इंडिया और सौराष्ट्र की टीमें आमने-सामने हैं। यहां रेस्ट ऑफ इंडिया की घातक बॉलिंग के आगे सौराष्ट्र ने घुटने टेक दिए और सिर्फ 98 के स्कोर पर पूरी टीम ही आउट हो गई। सौराष्ट्र की टीम पर उमरान मलिक तूफान बनकर टूटे। उन्होंने अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को डराया।

उमरान मलित की तूफानी गेंदबाजी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी सौराष्ट्र की टीम का कोई भी बल्लेबाज टीम नहीं पाया। रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से मुकेश कुमार और उमरान मलिक की तेज़ रफ्तार गेंदों ने कहर बरपाया। मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। जबकि उमरान मलिक ने 3 बैटर्स को आउट किया। वहीं, 3 विकेट कुलदीप सेन को भी मिले। रेस्ट ऑफ इंडिया के गेंदबाजों ने सौराष्ट्र के बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, 5 बल्लेबाजों दहाई के स्कोर तक नहीं पहुंच पाए।

विज्ञापन

बुमराह पर संशय बरकरार

बता दें कि जसप्रीत बुमराह फिलहाल मेडिकल टीम के निरीक्षण में हैं और वे अभी तक टीम से बाहर नहीं हुए हैं। इसकी पुष्टि शुक्रवार शाम को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी की थी। उन्होंने कहा था कि विश्व कप में अभी काफी समय बाकी है। उचित समय से पहले ऐसा नहीं कहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ