IPL 2023: कौन बनेगा SRH का नया कप्तान...रेस में शामिल हैं ये 4 दिग्गज
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Who will become new captain
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Who will become new captain
IPL 2023: अगले सीजन के लिए 23 दिसंबर को मिनी ऑक्शन हुआ है। इस ऑक्शन के जरिए SRH ने 13 खिलाड़ियों पर बोली लगाई थी, जिसमें से वह 12 को अपने पाले में करने में कामयाब रही। ऑक्शन के बाद हैदराबाद का स्क्वाड पूरी तरह बदल गया है। इस टीम को कप्तान की तलाश है, क्योंकि पिछले सीजन के कप्तान केन विलियमसन को हैदराबाद ने ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था।
सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में सबसे बड़े पर्स के साथ पहुंची थी। इस टीम ने हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि मयंक अग्रवाल पर 8.25 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। हालांकि हैदराबाद बेन स्टोक्स को खरीदने से चूक गए, जो इस टीम की बड़ी जरूरत माने जा रहे थे। अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर इस टीम की कप्तानी कौन करेगा?
सनराइजर्स हैदराबाद के स्क्वॉड पर नजर डालें तो इस टीम के पास कप्तान के लिए 4 विकल्प हैं। कप्तान की रेस में सबसे मजबूत दावेदार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं। यह सीनियर खिलाड़ी पहले भी कई मौकों पर टीम की कमान संभाल चुका है।
हैदराबाद के पास मयंक अग्रवाल हैं, जिन्हें इस टीम ने मोटी रकम देकर अपने साथ जोड़ा है। मयंक पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के कप्तान थे। इसके अलावा एडन मर्करम और राहुल त्रिपाठी भी ऐसे प्लेयर हैं, जो कप्तान के रूप में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
भुवनेश्वर कुमार, एडन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, अब्दुल समद, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को येनसन, वॉशिंगटन सुंदर, फजलहक फारुकी, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, अकील हुसैन, हेनरिक क्लासेन, अनमोलप्रीत सिंह, आदिल राशीद, मयंक मार्कंडे, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, सनवीर सिंह और उपेंद्र सिंह यादव।
और पढ़िए – IND vs BAN: भारत की जीत से गदगद हुए Sachin Tendulkar, अश्विन-अय्यर को लेकर कह दी ये बड़ी बात
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: