---विज्ञापन---

IPL 2023 में CSK के कप्तान धोनी होंगे या नहीं? अब पूरी तरह हो गया कंफर्म, जानें

IPL 2023 MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए खुशखबरी है। आईपीएल 2023 में सीएसके का कप्तान कौन होगा, ये अब पूरी तरह से कंफर्म हो गया है। दो साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बने रहेंगे। पिछले कुछ दिनों से फैन्स […]

---विज्ञापन---

IPL 2023 MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए खुशखबरी है। आईपीएल 2023 में सीएसके का कप्तान कौन होगा, ये अब पूरी तरह से कंफर्म हो गया है। दो साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बने रहेंगे।

पिछले कुछ दिनों से फैन्स के मन में यह सवाल चल रहा था कि धोनी अगले सीजन में भी खेलेंगे या नहीं? लेकिन अब यह साफ हो गया है। धोनी न सिर्फ खेलेंगे बल्कि कप्तानी भी करेंगे।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Team India में ऋषभ पंत को सच में किया जा रहा इग्नोर? देखिए यह UNSEEN VIDEO

CEO काशी विश्वनाथ ने की पुष्टि

सीएसके के कप्तान धोनी ही रहेंगे, इसकी पुष्टि चेन्नई टीम के CEO काशी विश्वनाथ ने की है। काशी विश्वनाथ ने अपने बयान में एक चेनल से कहा कि ‘महेंद्र सिंह धोनी ही अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई टीम के कप्तान होंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।’

---विज्ञापन---

धोनी पहले सीजन से CSK के कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी 2008 में हुए आईपीएल के पहले सीजन से ही चेन्नई टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। उन्होंने 4 बार टीम को विजेता भी बनाया है। हालांकि पिछले आईपीएल 2022 में चेन्नई फ्रेंचाइजी ने पहली बार धोनी को कप्तानी से हटाया था।

जडेजा ने बीच आईपीएल में छोड़ी थी कप्तानी

साल 2022 में खेले गए आईपीएल के लिए धोनी ने खुद रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी, लेकिन जडेजा के नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन खराब रहा था, लिहाजा जडेजा ने कप्तानी बीच आईपीएल में छोड़ दी थी, फिर दोबारा धोनी को कप्तान बनाया गया था।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें सचिन के बेटे संग युवराज के पिता ने किया जबरदस्त भांगड़ा, दोनों जमकर थिरके, देखें VIDEO

आईपीएल 2022 में प्लेऑफ में भी नहीं पहुंची थी सीएसके

पिछले सीजन नें सीएसके प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी, लिहाजा ऐसा माना जा रहा था कि अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई टीम का नया कप्तान सामने आ सकता है, ताकि धोनी के बाद भविष्य में उनका उत्तराधिकारी तैयार हो सके, लेकिन अब फ्रेंचाइजी ने साफ कर दिया है कि एमएस धोनी ही कमान संभालते दिखेंगे।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Sep 27, 2022 11:30 AM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola