IPL 2023: 'बोलो तारा रा रा...' प्लेऑफ में पहुंचने का जश्न, पूरन ने उतारी टी-शर्ट और काटा गदर, देखें वीडियो
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंच गई है। गुजरात, चेन्नई के बाद लखनऊ प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। शनिवार को हुए मैच में कोलकाता को 1 रन से हरा कर लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना आगे का रास्ता बनाया। जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया। क्या देसी क्या विदेशी सभी प्लेयर्स ने डांस किया।
मैच खत्म होने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी जब ड्रेसिंग रूम पहुंचे तो वहां पंजाबी गाना बज रहा था। फिर क्या था निकोलस पूरन समेत कई खिलाड़ियों ने अपना गेटअप बदला और नाचना शुरू कर दिया। निकोलस पूरन शर्टलेस नजर आए। पूरन ने सिर्फ हाफ पैंट पहन रखा था और वो दिलेर मेहंदी के के गाना ‘बोलो तारा रा रा’ पर जमकर नाच रहे थे।
LSG ने वीडियाो शेयर किया है। वीडियो से साफ है कि ड्रेसिंग रूम के अंदर दलेर मेहंदी की आवाज गूंज रही थी। उनका सबसे पॉपुलर गाना बोलो तारा रा रा लखनऊ के खिलाड़ियों के जोश को बढ़ाए था। हर खिलाड़ी अपने स्टाइल के भांगड़ा में मशगूल था।
Moooooooood right now 🕺💙 pic.twitter.com/H0A8kd1yHa
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) May 20, 2023
मैच की बात करें तो लखनऊ को आखिरी गेंद पर जीत मिली। KKR के खिलाफ सिर्फ एक रन की जीत दर्ज कर लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्लेऑफ का टिकट कटाया है। पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 176 रन बनाए थे। जवाब में 177 रन का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम 175 रन ही बना सकी और 1 रन से मुकाबला हार गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: