IPL 2023: आईपीएल 2023 में आज लीग राउंड के आखिरी मैच खेले जा रहे हैं। रविवार का दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होगा। ये मैच शाम 7:30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन वहां जो तस्वीरें आ रही हैं वो आरसीबी के फैंस के लिए अच्छे नहीं हैं। बेंगलुरु में तेज बारिश हो रही है। चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास ओलावृष्टि भी हुई है।

विज्ञापन

फिलहाल मैच होने में अभी समय है, लेकिन जिस रफ्तार से बारिश हो रही है उसे देखकर सारे RCB फैंस निराश हो गए हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बेंगलुरु के बेदर का अपडेट दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

https://twitter.com/ramanjinayudu/status/1660235675063697410

गुजरात प्लेऑफ में पहुंच चुकी है

गुजरात प्लेऑफ के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। वहीं बेंगलुरु इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में क्वालिफाई कर सकती है। बेंगलुरु ने इस सीजन में अब तक 13 मैच खेले हैं। जिनमें उसे सात में जीत और छह मैचों में हार मिली। टीम के पास 14 अंक के हैं। टीम आज जीतकर प्लेऑफ में जगह बना सकती है, साथ ही उन्हें रन रेट भी मुंबई से ज्यादा मेंटेन करना होगा। मुकाबला हारने पर टीम चाहेगी कि मुंबई भी अपना मैच हार जाए।

विज्ञापन

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

आरसीबी और गुजरात के बीच मैच शुरू होने से पहली ही तेज बारिश चालू है। मौसम विभाग के अनुसार आज बेंगलुरु में काले बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना भी जताई गई है। अगर आज का मैच नहीं होता है तो आरसीबी के लिए प्लेऑफ में जाना कठीन हो जाएगा।

विज्ञापन

और पढ़िए – 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ