INDA vs NZA: रजत पाटीदार के बाद दो और बल्लेबाजों ने मचाई तबाही, 571 रनों पर टीम इंडिया की पारी घोषित

rajat (1)
विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत ए की टीम न्यूजीलैंड ए की टीम के साथ चार दिवसीय टेस्ट मैच खेल रही है। मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 571 रन पर पारी घोषित कर दी है। भारत की तरफ से तीन बल्लेबाजों में शतक जड़ा है।

भारत के लिए रजत पाटीदार ने 176, अभिमन्यु ईश्वरन ने 132 और तिलक वर्मा ने 121 रनों की शानदार पारी खेली। मैच का आखिरी दिन जारी है ऐसे में यह मैच ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है।

विज्ञापन

इसके पहले न्यूजीलैंड की टीम 400 रनों पर ऑलआउट हो गई। मुकेश ने 23 ओवर में 86 रन खर्च कर 5 विकेट लिए। उनके अलावा सरफराज खान को दो सफलताएं दिलाईं। बात भारतीय पारी की करें तो कप्तान प्रियांक पांचाल (41) और अभिमन्यु ईश्वरन ने टीम को अच्छी शुरुआत पहले विकेट के लिए 123 रन जोड़े थे। इसके बाद तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ऋतुराज गायकवाड़ 27 गेंदों पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

भारत ए के लिए मैच के तीसरे दिन पहली पारी में रजत पाटीदार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा। रजत 176 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ