IND vs AFG: संजू सैमसन की तीसरे टी20 में होगी एंट्री! टीम में हो सकते हैं बदलाव

India vs Afghanistan 3rd T20: भारत-अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग में बदलाव हो सकता है।

India vs Afghanistan 3rd T20 team india playing 11 sanju samson likley return playing 11

संजू सैमसन की होगी एंट्री Image Credit: Social Media

India vs Afghanistan 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के शुरुआती दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अब भारतीय टीम तीसरे मैच को जीतकर सीरीज में अफगानिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी। तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में एक-दो बदलाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

संजू सैमसन की हो सकती है वापसी

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में संजू सैमसन को भी शामिल किया गया है। हालांकि संजू सैमसन को दोनों ही मैचों की प्लेइंग इलेवन में अभी तक शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह दो मैचों में दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को मौका दिया गया। अब उम्मीद लगाई जा रही है कि तीसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में जितेश शर्मा को आराम देकर संजू सैमसन को शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

कई सीरीज में ऐसा देखा जाता है कि संजू सैमसन को टीम में तो शामिल किया जाता है लेकिन उनको प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिलता है। अफगानिस्तान के खिलाफ इस टी20 सीरीज में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

विज्ञापन

आवेश खान को मिल सकता है मौका

इस सीरीज के तेज गेंदबाज आवेश खान को भी टीम में शामिल किया गया है। आवेश खान को भी पहले दोनों टी20 मैचों से बाहर रखा गया था। अब उम्मीद लगाई जा रही है कि तीसरे टी20 मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। इससे पहले आवेश खान को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वनडे और टी20 टीम में शामिल किया गया था। आवेश खान ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 19 टी20 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उनके नाम 18 विकेट दर्ज हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ