न्यूजीलैंड A के खिलाफ इंडिया A टीम का ऐलान, प्रियांक पांचाल बने कप्तान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

ind a vs nz a priyank panchal

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड की ए टीम अगले महीने भारत का दौरा करेगी। यहां टीम तीन चार दिवसीय और तीन वनडे मैच खेलेगी। इसके लिए बुधवार को बीसीसीआई ने टीम इंडिया ए का ऐलान किया। अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने अगले महीने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरू होने वाले चार दिवसीय मैचों के लिए भारत ए टीम का चयन किया है। रेड बॉल के मैच बेंगलुरु और हुबली में होंगे। चेन्नई में खेले जाने वाले सफेद गेंद के खेल के लिए टीमों की घोषणा बाद में की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ind a vs nz a

प्रियांक पांचाल बने कप्तान
न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 मैचों के लिए प्रियांक पांचाल को टीम इंडिया ए की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं इस टीम में उमरान मलिक का भी नाम शामिल है। इसमें दो विकेटकीपर केएस भरत और उपेंद्र यादव को भी लिया गया है। बल्लेबाजों में अभिमन्यु ईश्वरन, रुतुराज गायकवाड़, रजत पाटीदार, सरफराज खान, तिलक वर्मा जैसे नाम शामिल हैं। वहीं कुलदीप यादव, सौरभ कुमार, राहुल चाहर , प्रसिद्ध कृष्णा, उमरान मलिक, मुकेश कुमार, यश दयाल, अर्जन नागवासवाला गेंदबाजी यूनिट में शामिल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

चार दिवसीय मैचों के लिए भारत ए टीम:

प्रियांक पांचाल (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, रुतुराज गायकवाड़, रजत पाटीदार, सरफराज खान, तिलक वर्मा, केएस भरत (विकेटकीपर), उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, सौरभ कुमार, राहुल चाहर , प्रसिद्ध कृष्णा, उमरान मलिक, मुकेश कुमार, यश दयाल, अर्जन नागवासवाला

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ