IND vs ZIM: वनडे सीरीज से सुंदर हुए बाहर, उनकी जगह टीम में शामिल हुआ ये धाकड़ खिलाड़ी
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs ZIM
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs ZIM
नई दिल्ली: जिम्बाब्वे दौरे पर टीम में शामिल किए गए स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। टीम इंडिया में वाशिंगटन सुंदर की जगह शाहबाज अहमद को शामिल किया गया है। शाहबाज ने अभी तक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए कोई मुकाबला नहीं खेला है। वाशिंगटन सुंदर को कंधे की इंजरी है, जिसके चलते जिम्बाब्वे दौरे से बाहर होना पड़ा है।
वाशिंगटन सुंदर की जगह शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया गया है। उन्हें अचानक टीम में शामिल किए जाने वाला फैसला थोड़ा हैरान करने वाला है, क्योंकि इससे पहले तक शाहबाज के नाम की चर्चा तक नहीं थी।
शाहबाज को टीम इंडिया में तो जगह मिल गई है, पर उन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर उन्हें डेब्यू का मौका मिलता है या नहीं, ये देखने वाली बात होगी।
और पढ़िए –Asia Cup 2022: PAK के खिलाफ नहीं चलता रोहित का बल्ला, आंकड़े हैं शर्मनाक, दो बार तो 0 पर हुए आउट
UPDATE – Shahbaz Ahmed replaces injured Washington Sundar for Zimbabwe series.
More details here – https://t.co/Iw3yuLeBYy #ZIMvIND
— BCCI (@BCCI) August 16, 2022
शाहबाज अहमद बाएं हाथ के बल्लेबाज और गेंदबाज हैं। उनकी ताकत गेंदों को टर्न कराना है। IPL में वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं। आईपीएल में हमने शाहबाज को पार्टनरशिप ब्रेक करने वाले गेंदबाज के तौर पर देखा है। वो बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। इस तरह वह एक दमदार ऑलराउंडर हैं।
शाहबाज अहमद ने आईपीएल 2022 में आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 16 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं इन 16 मैचों में उन्होंने 219 रन बनाए। अहमद ने 27.38 की औसत से ये रन बनाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 120.99 का रहा है।
शाहबाज अहमद ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्सन किया है। उन्होंने अभी तक 26 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें 24 विकेट झटके और 662 रन बनाए हैं। शाहबाज 56 T-20 और 18 फर्स्ट क्लास मैच भी खेल चुके हैं। 56 T-20 में उन्होंने 512 रन बनाए और 39 विकेट अपने नाम किए, वहीं 18 फर्स्ट क्लास मैचों में उनके नाम 1041 रन और 57 विकेट दर्ज हैं।
केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान) , रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, शाहबाज अहमद।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: