नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले गए तीसरे टी 20 में जमकर गदर मचाया। सूर्या ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 44 गेंदों में 76 रन ठोक डाले। उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के ठोक 172 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन कूटे।
और पढ़िए – सूर्या के यह 2 शानदार शॉट आपका दिल जीत लेंगे, बार-बार देखने को मजबूर हो रहे लोग, आपने देखा क्या?
उनकी शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 19वें ओवर में ही 7 विकेट से जीत दर्ज की। शानदार जीत के बाद सूर्या ने अपनी बल्लेबाजी और पर्सनल लाइफ को लेकर ईशान किशन से बात की। बीसीसीआई टीवी पर जारी इंटरव्यू में ईशान ने उनसे बल्लेबाजी के बारे में पूछा, इस पर सूर्या ने कहा- मैं हमेशा खुद को एक्सप्रेस करना चाहता हूं। जो मेरे सिग्नेचर शॉट हैं, मैं उन्हें खेलने की कोशिश करता हूं, कुछ अलग करने का ट्राय नहीं करता। मैंने इस पारी में भी वही किया।
जो डगआउट में कहा, वो सभी को बताओ
इसके बाद ईशान ने सूर्या से सवाल किया। ईशान ने कहा, मेरे पास एक इम्पॉर्टेंट सवाल है, आई लव यू भाभी, लेकिन मुझे आज ये सवाल पूछना पड़ेगा। ईशान ने पूछा- मुझे पता चला है कि ट्रेंट ब्रिज में जब आपने शतक बनाया था, तब भाभी मैच देखने नहीं आईं थी। हालांकि इसके बाद सभी मैचों में आईं, लेकिन जब आज आपने एक बार फिर शानदार पारी खेली, तो वे नहीं आईं। ईशान ने इसके बाद कहा, आपने जो हमें डगआउट में कहा था, मैं चाहूंगा कि आप सभी के सामने कहें।
गुदवा रखा है टैटू
इस पर सूर्या ने कहा, पार्टनर का ग्राउंड पर आना जरूरी नहीं है, ये जरूरी है कि वो साथ में रहे। वो इस कंट्री में मेरे साथ है, ये मेरे लिए महत्वपूर्ण है। इसके बाद सूर्या ने सीने की ओर इशारा कर कहा, मैंने उसके नाम का टैटू बनवा रखा है, वो मेरे दिल के हमेशा करीब रहती है। ग्राउंड पर आना न आना कोई जरूरी नहीं है, लेकिन वो इस देश में मेरे साथ है, इसलिए मुझे उसकी पावर ग्राउंड पर महसूस हो जाती है।
और पढ़िए – आज ‘करो या मरो’ का मुकाबला, जीतते ही सेमीफाइन में पहुंचेगी भारतीय टीम, इस प्लेयर को मिलेगा मौका!
कौन हैं सूर्या की वाइफ
देवीशा शेट्टी सूर्यकुमार यादव की पत्नी हैं। सूर्यकुमार यादव से उनकी मुलाकात 2012 में आरए पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई में हुई थी। कहा जाता है कि सूर्या देवीशा के नृत्य से मंत्रमुग्ध हो गए थे और इसके बाद ही दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई थी। दोनों ने 7 जुलाई 2016 को शादी की थी। उन्हें अक्सर पार्टियों और अन्य कार्यक्रमों में एक-दूसरे के साथ देखा गया है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines