IND Vs SA: शार्दुल ठाकुर की इनस्विंग पर गच्चा खा गए बावुमा, गिल्लियां उड़ी तो मुंह खुला का खुला रह गया, देखें VIDEO

IND Vs SA Shardul Thakur inswing ball bowled Temba Bavuma

IND Vs SA Shardul Thakur inswing ball bowled Temba Bavuma

IND Vs SA: आज से भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का आगाज हुआ है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जिसे गेंदबाजों ने सही साबित कर दिखाया। शुरुआती दस ओवरों तक टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पकड़ बनाए रखी।

https://twitter.com/axcash_/status/1577986046805114881?s=20&t=8qC1Tti0PWkjSa_cUgHK0g

15वें ओवर की अंतिम गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा को बोल्ड किया। शार्दुल की इनस्विंग डिलेवरी पर बावुमा गच्चा खा गए और गेंद सीधे स्टंप पर जा लगी। आउट होने के बाद बावुमा का मुंह खुला रह गया। इसके बाद वह निराश होकर पवेलियन लौटे।

शार्दुल ठाकुर ने झटके 2 विकेट

खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका 30 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर 164 रन बना चुकी है। शार्दुल ठाकुर ने दो विकेट लिए हैं। वहीं रवि विश्नोई और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला है।

टॉस जीतकर गेंदबाजी कर रही टीम इंडिया

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत की प्लेइंग 11 में दो नए खिलाड़ियों को पहली बार मौका मिला है। टीम इंडिया के लिए आज 2 खिलाड़ियों ने वनडे डेब्यू किया है। इनमें ऋतुराज गायकवाड़ और रवि बिश्नोई शामिल हैं। यह दोनों खिलाड़ी टी 20 में पहले ही डेब्यू कर चुके हैं।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, आवेश खान।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11

जानेमन मलान, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ