नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सितारे सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी की तस्वीरों ने गुरुवार को सुर्खियां बटोर लीं। दोनों टेनिस कोर्ट पर क्या मिले, क्रिकेट के गलियारों में चर्चा शुरू हो गई। इस दौरान दोनों ने काफी देर तक बातचीत की।

विज्ञापन ​शूट के लिए मिले दिग्गज 

दरअसल, दोनों दिग्गज क्रिकेटर एक विज्ञापन शूट के लिए टेनिस कोर्ट पर एक साथ आए थे। दो सुपरस्टार्स टेनिस कोर्ट साझा करते हुए टी-शर्ट और ट्रैक पैंट पहने हुए थे। देखते ही देखते ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। एमएस की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने दोनों की मुलाकात का फोटो ट्वीट कर कहा है कि 7-10, कुछ हैंड ड्राइव के लिए तैयार हैं।

टेनिस को करते हैं पसंद 

धोनी और तेंदुलकर विज्ञापनों के लिए बड़े ब्रैंड्स में से एक हैं। उन्होंने पहले शायद ही स्क्रीन स्पेस साझा किया है। दोनों को एक साथ देख प्रशंसक काफी खुश हो गए। शूट के दौरान तेंदुलकर और धोनी क्रू के निर्देशों को ध्यान से सुन रहे थे। हालांकि दोनों खिलाड़ी क्रिकेट के साथ ही टेनिस को भी पसंद करते हैं और कई बड़े ईवेंट्स में शामिल होते नजर आते हैं। हालांकि वे कौनसे विज्ञापन का शूट कर रहे थे, इसका खुलासा नहीं हुआ है।

ms dhoni sachin tendulkar shoot

ms dhoni sachin tendulkar shoot

हाल ही में एमएस धोनी को यूएस ओपन में कपिल देव के साथ देखा गया था। उन्होंने इस साल की शुरुआत में विंबलडन चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया था। सचिन ऑल इंग्लैंड क्लब का भी लगातार दौरा करते रहे हैं। रोजर फेडरर के साथ उनके अच्छे संबंध हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ