IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी 20 मैच को टीम इंडिया ने विकेट से अपने नाम कर लिया है। फॉस्ट बॉलर्स के दमदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका की पारी को 20 ओवर में आठ विकेट पर 106 रन के स्कोर पर ही सीमित कर दिया था। जवाब में टीम इंडिया ने 16.4 ओवर में 2 विकेट पर 110 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया।
अभी पढ़ें – 35 साल के Suresh Raina में चीते जैसी फुर्ती, हवा में उछले और लपक लिया अविश्वसनीय कैच, देखें VIDEO
टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर ने शानदार गेंदबाजी की। अर्शदीप ने तीन, दीपक चाहर और हर्षल पटेल ने दो-दो विकेट टकाए। वहीं एक सफलता अक्षर पटेल को मिली, जबकि अश्विन के हाथ खाली रहे, लेकिन उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ रन ही खर्च किए और दवाब बनाए रखा।
9 रन के अंदर आधी टीम आउट
साउथ अफ्रीका टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सलामी जोड़ी 2 ओवर के अंदर ही वापस पवेलियन लौट गई। इसके बाद तीन और बल्लेबाज आउट हो गटए। इस तरह 9 रन के अंदर ही अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी।
- पहले ही ओवर में दीपक चाहर ने कप्तान तेम्बा बावुमा को बोल्ड करके भारत को पहली सफलता दिलाई।
- अगले ओवर में अर्शदीप सिंह ने अपने दूसरे ओवर में एडेन मारक्रम, राइली रुसो और डेविड मिलर को पवेलियन भेजा और 1 ओवर में साउथ अफ्रीका को तीन झटके दिए।
- दीपक चाहर ने दूसरे और अफ्रीका की पारी के तीसरे ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स को अर्शदीप के हाथों कैच कराकर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई।
अभी पढ़ें – IND vs SA: ‘चमत्कार की उम्मीद…,’ करारी हार के बाद टेम्बा बावुमा ने दिया ये बयान
साउथ अफ्रीका के नाम दर्ज हुए ये शर्मनाक रिकॉर्ड
सबसे कम स्कोर पर विकेट गंवाने के मामले में साउथ अफ्रीका के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इससे पहले उसने 2007 में पोर्ट एलिजाबेथ में वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 रन के अंदर ही अपने पांच विकेट गंवाए थे। अब भारत के खिलाफ 9 रन पर ही पांच विकेट गंवाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ लिया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
409 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines