नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची के मैदान पर तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 278 रन बनाए हैं। भारत को जीत के लिए 279 रन बनाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडेन मार्करम के बल्ले से रन निकले। उन्होंने 89 बॉल में 79 रन की पारी खेली। वहीं, रीजा हेन्ड्रिक्स ने 76 बॉल में 74 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीसरे ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने स्टार बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेजा। भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट मोहम्मद सिराज ने लिए।

इस मैच में साउथ अफ्रीका की तरफ से टेम्बा बावूमा नहीं खेल रहे हैं। वहीं उनकी जगह केशव महाराज कप्तानी कर रहे हैं। वहीं भारतीय टीम की तरफ से बेहतरीन ऑलराउंडर शाहबाज अहमद अपना डेब्यू कर रहे हैं। वे इससे पहले आईपीएल में आरसीबी के तरफ से अच्छी गेंदबाजी करके सभी की निगाहें अपनी ओर खींच चुके हैं।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका के तबरेज शम्सी भी नहीं खेल रहे हैं उनकी जगह ब्योर्न फोर्टुइन को जगह दी गई है। कप्तान टेम्बा बावूमा की जगह रीजा हेंड्रिक्स को खिलाया गया है। वहीं भारत की तरफ से वाशिंगटन सुंदर को भी जगह दी गई है। ये दोनों रितुराज गायकवाड़ और रवि बिश्नोई की जगह खेल रहे हैं।

विज्ञापन

भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अवेश खान

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): जेनमैन मालन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज (कप्तान), ब्योर्न फोर्टुइन, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ