IND vs SA 3rd T20: क्या बारिश बिगाड़ेगी मैच का आनंद ? जानिए आज कैसा रहने वाला है इंदौर का मौसम

IND vs SA, Indore Weather Update

IND vs SA, Indore Weather Update

विज्ञापन

IND vs SA 3rd T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज शाम को 7 बजे से तीसरा टी20 मैच खेला जाने वाला है। ये मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में जीतकर भारत क्लिन स्वीप करने उतरेगा। इंदौर में लंबे समय के बाद कोई बड़ा अंतर्राष्ट्रीय मैच हो रहा है जिसे लेकर फेंस भी बेहद उत्साहित हैं। लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही एक दुखद खबर सामने आ गई है। दरअसल मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है।

अभी पढ़ें – IND Vs SA: इंदौर में मिलर बने ‘किलर’ छक्कों की लगाई हैट्रिक, 1 तो स्टेडियम के पार जा गिरा, देखें

विज्ञापन

भारतीय टीम के पहुंचते ही शुरू हो गई थी बारिश

बता दें कि इंदौर में कल शाम को भारतीय टीम के पहुंचते ही बारिश शुरू हो गई थी जो कि लंबे समय तक चली। खिलाड़ी इसकी वजह से प्रेक्टिस भी ठीक से नहीं कर पाएं। कई खिलाड़ियों ने इसे लेकर पोस्ट भी किया था। हालांकि विभाग द्वारा जारी फोरकास्ट के मुताबिक आसमान में आज पूरे दिन बादल रहने वाले हैं और बारिश होने के भी आसार हैं।

IND vs SA Indore Weather

IND vs SA Indore Weather

विज्ञापन

2-0 से आगे चल रही भारत

बता दें कि इस सीरीज में भारतीय टीम 2-0 की बढ़त से आगे चल रही है और आज का मैच जीतने पर वह इतिहास रच देगी। भारत ने सालों से दक्षिण अफ्रीका को क्लीन स्वीप करके नहीं हराया है। वहीं मैच होलकर स्टेडियम में हो रहा है जहां पर खूब रन पड़ते हैं। इस मैच में भारत के ओपनर केएल राहुल और विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ