IND vs SA 2nd T20: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) से ठीक पहले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी 20 सीरीज़ का आज दूसरा मैच (Ind vs SA 2nd T20)है। ये मैच शाम को 7 बजे शुरू होगा। मैच का आयोजन गुवाहाटी में किया जा रहा है। इस मैच को देखने के लिए आप गुवाहाटी जा सकते हैं और अगर वहां नहीं जा सकते तो घर बैठे फ्री में टीवी पर या फिर अपने मोबाइल पर इसे देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – 43 साल के Chris Gayle का मैदान पर तूफान, 12 बाउंड्री लगाकर उड़ाई गेंदबाजों की धज्जियां, देखें VIDEO
Ind vs SA 2nd T20: फ्री में ऐसे देखें मैच
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे इस मैच को देखने के लिए फैंस बेहद उत्सुक है और गांधी जयंती पर छुट्टी होने के चलते इसकी विवरशीप बढ़ने के आसार है। ऐसे में अगर आप मैच फ्री में देखना चाहते हैं तो आप अपने टीवी में स्टार स्पोर्ट्स के कई टीवी चैनलों पर आज होने वाले इस टी-20 मैच को देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप घर पर नहीं है या किसी कारण वश टीवी पर मैच नहीं देख पा रहे हैं तो आप अपने मोबाइल पर भी आसानी से इस मैच को देख सकते हैं।
इसके लिए आपको अपने मोबाइल पर Disney Plus Hotstar को डाउनलोड करना होगा और फिर उसका सब्सक्रिप्शन भी लेना होगा। इसी ऐप पर आप आज और आने वाले इस सीरीज के सभी मैचों को देख पाएंगे। डिज्नी प्लस हॉटस्टार के प्लान की बात करें तो इसकी शुरुआत मात्र 149 रुपये से होती है। लेकिन अगर आप ये नहीं लेना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि आपके मोबाइल रिचार्ज पर ही कैसे आप मुफ्त में इसका सब्सक्रीप्शन पा सकते हैं।
जियो यूजर्स के लिए फ्री प्लान
Jio के 149 रुपये वाले प्लान में डिज्नी प्लस हॉटस्टार का तीन महीने वाला मोबाइल प्लान मुफ्त मिलता है। ऐसे में अगर आप जियो कस्टमर हैं तो आपको इस प्लान के साथ बिल्कुल मुफ्त में डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिल जाएगा।
अभी पढ़ें – Indonesia: कब्रगाह बना फुटबॉल मैदान, फैंस ने खेला मौत का खेल, देखें वीडियो
एयरटेल यूजर्स के लिए फ्री प्लान
Airtel का सबसे सस्ता प्लान 399 रुपये का है, जिसके साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। ऐसे में अगर आप एयरटेल कस्टमर हैं तो आपको इस प्लान के साथ बिल्कुल मुफ्त में डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिल जाएगा और मैच देख पाएंगे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines