IND vs SA 2nd T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए जीत दर्ज की। टीम ने पहले बेटिंग करते हुए 237 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका 221 रन ही बना पाई और भारत 16 रनों से जीत गई। इस मैच में डेविड मिलर ने 106 रनों की बेहतरीन पारी खेली लेकिन वह जीत नहीं दिला पाएं। मैच में बीच में सांप भी आ गया था जिसका वीडियो हर तरफ वायरल हो गया।
मैदान में काला सांप घुसने से टीम को मिला समय – डेविड मिलर
भारतीय बल्लेबाज़ी के दौरान 7वें ओवर में अचानक मैदान के बीच में सांप घुस गया जिससे हर तरफ हड़कंप मच गया। मैदानकर्मी तुरंत इस सांप को पकड़ने के लिए दौड़े और उसे मैदान से बाहर ले गए, जिसके बाद खेल को दोबारा शुरू किया जा सका। वहीं इसके दौरान साउथ अफ्रीका को काफी समय मिल गया स्ट्रेटडी बनाने के लिए।
इसे लेकर डेविड मिलर ने मैच के बाद कहा कि ये सब आउट ऑफ कंट्रोल है, इसके कारण हमें पावरप्ले में क्या गलत हुआ इस पर चर्चा करने का समय मिला वहीं उन्होंने ये भी कहा कि हम फिल्डिंग कर रहे थे और अचानक सांप आ गया और वहां कुछ तो हो रहा था।
https://twitter.com/ReallySanjida/status/1576822614877933568
डेविड मिलर ने मारी सेंचुरी, ठोके कई छक्के
बता दें कि विशालकाय टार्गेट को हासिल करने के लिए मैदान पर उतरे डेविड मिलर ने आते से ही अपने तेवर दिखा दिए थे। उन्होंने मात्र 47 गेंदो में ही शतक ठोक दिया और टीम को जीत के करीब ले गए लेकिन जीता ना सकें। इस दमदार पारी में उन्होंने 7 छक्के भी मारे।
अभी पढ़ें – Women Asia Cup: एशिया कप में फिर चमकी हरमनप्रीत की टीम, दूसरे मैच में मलेशिया को हराया
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
79 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
212 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
315 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
338 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
374 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
386 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
405 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
405 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
412 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
423 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines