IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ कल खेला जाएगा पहला टी-20, जानें टीम और पूरा शेड्यूल

IND vs SA 1st T20 team india squad

IND vs SA 1st T20 team india squad

IND vs SA: ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से हराकर टीम इंडिया अब साउथ अफ्रीका से भिड़ने को तैयार है। पहले तीन 20 मैच खेले जाएंगे, फिर 3 वनडे मैच भी होंगे। टीम इंडिया ने टी-20 के लिए टीम का ऐलान पहले ही कर दिया था, हालांकि वनडे टीम का ऐलान होना बाकी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगी।

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम की यह आखिरी द्विपक्षीय सीरीज़ होगी। माना जा रहा है वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के सीनियर्स प्लेयर को आराम दिया जाएगा। यही वजह है कि शिखर धवन की अगुवाई में एक नई टीम को वनडे सीरीज खिलाई जा सकती है। इसकी एक बड़ी वजह ये भी है कि टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्डकप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होना है, ताकि वहां पर अधिक वक्त बिता सकें।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज कब से शुरू होगी?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैच की टी-20 और वनडे सीरीज शुरू हो रही है। 28 सितंबर से टीम इंडिया को टी-20 सीरीज खेलनी है, जबकि 6 अक्टूबर से वनडे सीरीज का आगाज होगा।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे और टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी-20- 28 सितंबर, तिरुवनन्तपुरम, 7.30 PM
दूसरा टी-20- 2 अक्टूबर, गोवाहटी, 7.30 PM
तीसरा टी-20:- 4 अक्टूबर, इंदौर, 7.30 PM

पहला वनडे- 6 अक्टूबर, लखनऊ, 1.30 PM
दूसरा वनडे- 9 अक्टूबर, रांची, 1.30 PM
तीसरा वनडे- 11 अक्टूबर, दिल्ली, 1.30 PM

टी-20 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, शाहबाज अहमद अर्शदीप सिंह, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

टी-20 के लिए साउथ अफ्रीका टीम

तेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रेज़ा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडन मर्करम, डेविड मिलर, लुंगी नगीदी, एनरिक नॉर्किया, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, रीले रॉसो, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, यॉर्न फॉर्ट्यून, मार्को येनसन, ए. फेलुक्वायो।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ