नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान का मैच फंसा हुआ है। मेलबर्न में खेले जा रहे वर्ल्ड कप के मैच में भारत बैकफुट पर नजर आ रही है। 6 ओवर में भारत के तीन विकेट गिर गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ ओपनर्स केएल राहुल और रोहित शर्मा फ्लॉप रहे। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने राहुल को 4 रन पर पैवेलिनय भेजा। 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 0 रन पर आउट होने वाले कप्तान रोहित शर्मा भी फ्लॉप रहे। वे 4 रन बनाकर हारिस रउफ का शिकार हुए।

सूर्यकुमार यादव 10 बॉल में 15 रन बनाने के बाद वह हारिस रउफ की बॉल पर आउट हो गए। इसके बाद अक्षर पटेल बाबर आजम की शानदार फील्डिंग के चलते रन-आउट हो गए हैं। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 159 रन के स्कोर तक ही पहुंच सका। अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या बॉलिंग में काफी असरदार साबित हुए।

बता  दें कि भारत को पाकिस्तान के हाथों पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में मेलबर्न में अब टीम इंडिया बाबर आजम की इस आर्मी को धोकर अपना बदला पूरा करना चाहेगी। टीम इंडिया 15 साल से कोई टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीती है, ऐसे में इस सपने को भी पूरा करना जरूरी है।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (WK), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): बाबर आजम (C), मोहम्मद रिजवान (WK), शान मसूद, हैदर अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ