IND vs PAK: एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा ऐलान किया है। पाकिस्तान की ओर से आज के मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह अपना टी20 डेब्यू करने जा रहे हैं। तेज गेंदबाज हसन अली ने नसीम को कैप दी है। नसीम शाह के पास 150 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार है। लिहाजा वह दुबई की पिच पर वह बल्लेबाजों को अपनी रफ्तार से परेशानियां खड़ी कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – IND vs PAK: रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पंत बाहर, DK की एंट्री
शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर चोट के चलते बाहर
पाकिस्तानी टीम इस टूर्नामेंट में शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर को चोट के कारण गंवा चुकी है और ऐसे में युवा पेसर को डेब्यू का मौका दिया जा रहा है। 19 साल का ये दाएं हाथ का गेंदबाज पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलेगा।
डेब्यू पर नसीम शाह ने क्या कहा है?
अपने डेब्यू पर नसीम शाह ने कहा कि ‘किसी भी फॉर्मेट में डेब्यू मैच आपके करियर के लिए अहम होता है। आप कैसा असर उसमें डालते हो, ये अहम होता है। बड़ा मैच (भारत-पाकिस्तान) है, हम सब जानते हैं, लेकिन कोशिश यही है कि जैसे सभी मैच खेलता आ रहा हूं, वैसे ही खेलूं और अच्छा प्रदर्शन करूं।’
अभी पढ़ें – Asia Cup, India Vs Pakistan live: कुछ देर में होगा टॉस, अर्शदीप सिंह की होगी एंट्री!
नसीम शाह का क्रिकेट करियर
नसीम शाह ने अभी तक 13 टेस्ट खेले हैं, जिनमें 33 विकेट लिए हैं। वहीं टी20 क्रिकेट में उनके नाम 45 मैचों में 44 विकेट दर्ज हैं, जिसमें 8 की इकोनॉमी से रन खर्चे हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines