IND vs PAK: 'हम ड्रेसिंग रूम में यही प्रार्थना कर रहे थे हार्दिक रन बनाएं' मैच के बाद दिग्गज ने किया खुलासा

Bhuvneshwar Kumar reaction on Hardik Pandya performance

Bhuvneshwar Kumar reaction on Hardik Pandya performance

IND vs PAK: एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। इस रोमांचक मुकाबले में जीत के हीरो हार्दिक पांड्या रहे। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भुवनेश्वर कुमार ने हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी को लेकर प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन

भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा है कि हम यही प्रार्थना कर रहे थे कि हार्दिक पांड्या आखिर तक टिके रहें और रन बनाएं। भुवनेश्वर के मुताबिक जब तक हार्दिक क्रीज पर थे मैच 50-50 था।

विज्ञापन

विज्ञापन

बी कुमार ने आगे कहै कि ‘जब हमारी पारी के 10 ओवर खत्म हुए तो तब तक ये मैच काफी टाइट था। उस स्थिति में मैच किसी भी तरफ जा सकता था, लेकिन जिस तरह से हार्दिक और जडेजा ने बल्लेबाजी की वो शानदार था। हालांकि मैच 50-50 था। जब तक हार्दिक रन बनाते रहे मैच 50-50 था। हम यही प्रार्थना कर रहे थे कि हार्दिक रन बनाएं। मैं बस यही दुआ करता हूं कि हार्दिक पांड्या इसी तरह का प्रदर्शन वर्ल्ड कप में भी बरकरार रखें।’

विज्ञापन

पांड्या ने दी बेहतरीन ऑलराउंडर परफॉर्मेंस

हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के बेहतरीन ऑलराउंडर परफॉर्मेंस दी। पहले उन्होंने गेंदबाजी में 3 विकेट चटकाए और फिर बल्लेबाजी में भी 17 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 33 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

विज्ञापन

अपने प्रदर्शन से खुश हैं भुवनेश्वर कुमार

पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक के अलावा भुवनेश्वर कुमार ने भी शानदार खेल दिखाया। उन्होंने कुल 4 बल्लेबाजों को आउट किया। अपने इस प्रदर्शन को लेकर वह बेहद खुश हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 148 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे टीम इंडिया ने 2 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

विज्ञापन
लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ