PAK को हराकर 'तू आजा दिल जानिया' पर थिरके रोहित, चहल, पांड्या, जडेजा, VIDEO देख हो जाओगे लोटपोट...
Edited By Bhoopendra Rai

Ind vs Pak funny memes
Edited By Bhoopendra Rai

Ind vs Pak funny memes
Ind vs Pak: एशिया कप के तहत रविवार को दुबई में खेले गए महामुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया है। भारत की जीत धमाकेदार जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई। मैच से जुड़े कई मीम्स वीडियो और फोटोज शेयर किए जा रहे हैं। इन मीम्स को देखकर हर कोई हंसने पर मजबूर हो जाएगा। एक ऐसा ही मीम्स वीडियो तेजी से वायरल हुआ है।
इस वीडियो @FabulasGuy नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। मीम्स वाले इस वीडियो को 22 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं, जबकि 4 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे रीट्विट किया है। इसे वीडियो पर 260 लोगों ने कमेंट भी किया है। 30 सेकंड के इस वीडियो को देखने के बाद लोग हंसने पर मजबूर हो रहे हैं। इसे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी किया जा रहा है।
Dressing room after few minutes.🤪😋🕺🏾#INDvsPAK pic.twitter.com/KfnXWSaZiL
— Lala 🇮🇳 (@FabulasGuy) August 28, 2022
मीम्स वाले इस वीडियो में दिख रहा है कि हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा डांस करते नजर आ रहे हैं। इस मीम्स वीडियो में ‘तूं आजा दिल जानिया’ गाना बज रहा है, जिस पर ये सभी डांस कर रहे हैं। वीडियो के केप्शन में लिखा है कि मैच के कुछ मिनट बाद ड्रेसिंग रूम का माहौल।
Hardik Pandya about @MSDhoni's influence on his role of a finisher. pic.twitter.com/qpRcaS4vM6
— Harsha. (@CricHarsha) August 29, 2022
रविवार को दुबई में खेले गए इस महामुकाबले में पाकिस्ता ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 19.5 ओवर में 147 रन पर सिमट गई। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 2 गेंद शेष रहते ये मुकाबला जीत लिया। टीम इंडिया के लिए हार्दिक पांड्या ने 17 गेंद में नाबाद 33 रन बनाए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
(Ambien)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: