India vs Pakistan LIVE: रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से जीता पाकिस्तान, रिजवान ने खेली 71 रनों की पारी
Edited By Bhoopendra Rai

Asia Cup 2022 India vs Pakistan
Edited By Bhoopendra Rai

Asia Cup 2022 India vs Pakistan
India vs Pakistan LIVE: पाकिस्तान ने सुपर-चार के अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 5 विकेट से हरा दिया है। इस रोमांचक मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने सात विकेट पर 181 रन बनाए थे, जवाब में पाकिस्तानी टीम ने आखिरी ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद रिजवान ने 71 रनों की पारी खेली।
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 182 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत की तरफ से विराट कोहली ने 44 बॉल पर 60 रनों की शानदार पारी खेली। भारतीय पारी की शुरुआत काफी शानदार रही और उसने शुरुआती 5 ओवर में ही 54 रन बना दिए। रोहित और केएल राहुल ने 28-28 रनों की तूफानी पारी खेली। भारत ने पाकिस्तान को जीत के लिए 182 रनों का टारगेट दिया है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने सात विकेट पर 181 रन बनाए हैं।
India put up a competitive score in Dubai 👌
Can they defend this?#INDvPAK | #AsiaCup2022 | 📝 Scorecard: https://t.co/kzMx1gWMGm pic.twitter.com/SY1mKeAyPZ
— ICC (@ICC) September 4, 2022
Fourth half-century against Pakistan in T20Is 👏🏻#INDvPAK | #AsiaCup2022 | 📝 Scorecard: https://t.co/tV9iUvu6z1 pic.twitter.com/hcnHZnmZxK
— ICC (@ICC) September 4, 2022
केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
Ok, #ViratKohli is back in form 😀#INDvsPAK2022 pic.twitter.com/dzSC1sBdIt
— Shubhankar Mishra (@shubhankrmishra) September 4, 2022
मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, खुशदिल शाह, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह
एशिया कप में सुपर 4 के अपने पहले मैच में आज भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आमने-सामने हैं। ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी।
Virat Kohli has arrived with a bang 🔥
RETURN OF THE KING 👑#INDvsPAK2022 #INDvsPAK #ViratKohli pic.twitter.com/SYSFBzUQjr
— suraj (@surajdey445_) September 4, 2022
टीम इंडिया ने तीन बदलाव किए हैं। हार्दिक पांड्या की फिर से एंट्री हुई है। दिनेश कार्तिक बाहर हैं और दीपक हुड्डा के साथ रवि बिश्नोई ने प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई है। वहीं पाकिस्तान ने टीम में एक बदलाव किया है। शाहनवाज दहानी की जगह टीम में मोहम्मद हसनैन को शामिल किया गया है।
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम पिछले संडे को हुए मुकाबले मेंपाकिस्तान 5 विकेट से शिकस्त दे चुकी है। पिछले रविवार को हुए ग्रुप-मैच में टीम इंडिया ने रोमांचक जीत दर्ज की थी। हार्दिक पांड्या जीत के हीरो रहे थे, उन्होंने 33 रनों की पारी के साथ 2 विकेट भी अपने नाम किए थे। लिहाजा इस मैच में टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: