IND vs NZ: कोहली के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रचने का मौका...बस बनाने होंगे इतने रन

IND vs NZ 3rd odi Virat Kohli has a chance to complete 25000 runs

IND vs NZ 3rd odi Virat Kohli has a chance to complete 25000 runs

INDvs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में सीरीज का तीसरा वनडे खेला जाने वाला है। इस मैच में विराट कोहली के पास एक और कमाल करने का मौका होगा। यह मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम पर होने वाला है। थोड़ी ही देर में मैच का टॉस होगा।

विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका

विराट कोहली के पास इंदौर वनडे में इतिहास रचने का मौका है। अगर टीम इंडिया का ये स्टार बल्लेबाज 100 रन बनाता है तो व हइंटरनेशनल करियर में 25000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हो जाएंगे। आज न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट 100 रन बनाते ही विश्व क्रिकेट में 25 हजार इंटरनेशलनल रन बनाने वाले पांचवें, छठे बल्लेबाज बन जाएंगे।

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले टॉप 6 बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर 34,357 रन
कुमार संगाकारा- 28016 रन
रिकी पोंटिंग- 27483 रन
महेला जयवर्धने- 25957 रन
जैक कैलिस 25534 रन
विराट कोहली- 24900 रन

भारत बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 115 वनडे खेले जा चुके हैं। जिनमें से भारत ने 57, जबकि न्यूजीलैंड ने 50 मुकाबले जीते हैं। 1 टाई और 7 मैच बेनतीजा रहे। अगर घर की बात करें तो भारत ने कीवियों से 37 मैच खेले, जिनमें 28 में जीत दर्ज की, जबकि 8 गंवाने पड़े हैं। एक नो रिजल्ट रहा है।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ