---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

4 0 4 4 6 4, शुभमन गिल का फायर, सचिन के शॉट की दिलाई याद, हैरान रह गए रोहित, देखें video

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में भारतीय टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ती दिख रही है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तेज शुरुआत की है। वहीं शुभमन गिल ने तो एक दम से कीवी टीम पर फायर कर दिया, गिल ने बिल टिकनर के एक ही ओवर में 5 […]

---विज्ञापन---

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में भारतीय टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ती दिख रही है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तेज शुरुआत की है। वहीं शुभमन गिल ने तो एक दम से कीवी टीम पर फायर कर दिया, गिल ने बिल टिकनर के एक ही ओवर में 5 बाउंड्री मारकर 22 रन निकाले।

और पढ़िए –IND vs NZ: Rohit Sharma ने श्रीलंकाई दिग्गज को पछाड़ा, ऐसा करने वाले बन गए पहले भारतीय खिलाड़ी

---विज्ञापन---

गिल ने मारे 4 0 4 4 6 4

मैच की पहली पारी का आठवां ओवर लेकर Blair Tickner आए, लेकिन गिल किसी दूसरे ही इरादे में खड़े थे, गिल ने पहली ही गेंद पर चौका मारा, दूसरी बॉल उन्होंने डॉट निकाली, लेकिन इसके बाद शुभमन गिल ने लगातार चार बाउंड्री मारी, गिल ने पहले टिकनर को तीसरी और चौथी गेंद पर छक्का मारा, फिर एक जोरदार छक्का लगाया और आखिरी गेंद पर फिर चौका मारा।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –IND vs NZ: रोहित का न्यूजीलैंड के खिलाफ हाहाकार, बना डाला वर्ल्ड रिकार्ड, सचिन समेत इस दिग्गज को छोड़ दिया पीछे

---विज्ञापन---

सचिन की तरह मारा अपर कट, रोहित हैरान

शुभमन गिल ने एक छक्का तो बिल्कुल सचिन तेंदुलकर की तरह मारा, सचिन ने 2003 के विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ जैसा छक्का लगाया था, बिल्कुल उसी अंदाज में गिल ने कीवी गेंदबाज की गेंद पर जोरदार छक्का लगाया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रोहित रह गए हैरान

शुभमन गिल का यह शॉट् देखकर रोहित शर्मा भी हैरान रह गए। गिल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है, उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। वही रोहित भी आज शानदार लय में नजर आ रहे हैं। रोहित तेजी से रन बना रहे हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –IND vs NZ: इंडियन बल्लेबाजों का वनडे में चलता है राज, रोहित शर्मा के शतक से बन गया इतिहास

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक।

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (w/c), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।

और पढ़िए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 24, 2023 02:32 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola