IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ दहाड़े Pujara, करीब 4 साल बाद ठोका तूफानी शतक, कर डाला ये बड़ा कारनामा

IND vs BAN Cheteshwar Pujara fastest century his career

IND vs BAN Cheteshwar Pujara fastest century his career

Cheteshwar Pujara: बांग्लादेश के खिलाप जारी पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने दूसरी पारी 258/2 के स्कोर पर घोषित कर दी। इस मुकाबले में बांग्लादएश को 513 रनों का बेहद मुश्किल टारगेट मिला है। टीम इडिया के दूसरी पारी में सीनियर खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने 102 रनों की नाबाद पारी खेली। पुजारा के टेस्ट करियर का यह 19वां शतक है।

विज्ञापन

51 पारियों के बाद पुजारा ने जमाया टेस्ट शतक

चेतेश्वर पुजारा के बल्ले से यह शतक 51 पारियों बाद निकला। खास बात ये है कि पुजारा के बल्ले से करीब 4 साल बाद टेस्ट में शतक आया है। इससे पहले पुजारा ने साल 2018-2019 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट में शतक जड़ा था। पुजारा का शतक पूरा होती है कप्तान केएल राहुल ने पारी घोषित कर दी। विराट कोहली 19 रन बनाकर पुजारा के साथ नाबाद लौटे।

विज्ञापन

https://twitter.com/Ashishs92230255/status/1603689721804124160?s=20&t=sgxpcrxLWoouRIUTxV6jog

विज्ञापन

चेतेश्वर पुजारा ने बनाया करियर का सबसे तेज टेस्ट शतक

बांग्लादेश के खिलाफ 102 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए चेतेश्वर पुजारा ने अपने करियर का सबसे तेज टेस्ट शतक बनाया है। उन्होंने 130 गेंदें खेलीं और 13 शानदार चौकों की मदद से शतक पूरा किया। पुजारा ने इससे पहले 148 गेंद पर अपनी सबसे तेज सेंचुरी बनाई थी।

विज्ञापन

टीम इंडिया ने पहली पारी में 404 रन बनाए थे

टीम इंडिया ने पहली पहली पारी में 404 रन बनाए थे। इसके बाद बांग्लादेश को पहली पारी में 150 रन पर आल आउट कर दिया। इस तरह टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर 254 रन की बढ़त हासिल की थी।

विज्ञापन

दूसरी पारी में पुजारा और गिल ने ठोकी सेंचुरी

दूसरी पारी में भारत ने चेतेश्वर पुजारा (102*) और शुभमन गिल की (110) रनों की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत 513 रनों टारगेट दिया है। विराट कोहली ने 19 रन बनाए, जबकि केएल राहुल 23 बनाकर आउट हो गए थे। अब बांग्लादेश को अगह यह मुकाबला जीतना है तो उसे 513 रन बनाने हैं, इसके लिए 1 दिन का समय बाकी है।

भारत (प्लेइंग इलेवन)- शुभमन गिल, केएल राहुल (C), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (WK), एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

विज्ञापन

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन)- जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (c), मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (w), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ