IND vs AUS: रवींद्र जडेजा की फिरकी में फंसे कंगारू बल्लेबाज, 'सर' के सामने नहीं चली स्मिथ की भी चालाकी, Watch Video

Ravindra Jadeja IND vs AUS: भारत के स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में कंगारू बल्लेबाजों को परेशानी में डाला।

Ravindra Jadeja IND vs AUS World Cup 2023

Ravindra Jadeja IND vs AUS World Cup 2023

विज्ञापन

ICC WC 2023 IND vs AUS: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला जा रहा है। चेपॉक के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो गलत साबित होता दिखाई दे रहा है। 30 ओवर में ही आधी कंगारू टीम पवेलियन लौट चुकी हैं। भारत की खतरनाक गेंदबाजी के सामने कोई भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक पाया है। खासकर स्पिन गेंदबाजों ने अभी तक अपनी गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को काफी मुश्किल में डाला है। उसमें सबसे बड़ा नाम है रवींद्र जडेजा का। उन्होंने 10 ओवर में 2 मेडन और 28 रन देकर 3 विकेट लिए।

जड्डू की गेंद पर चकमा खा गए स्मिथ

स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी की मुख्य कड़ी हैं। वह शुरुआती झटकों के बाद टिक गए थे और पारी को संभाल भी रहे थे। लेकिन मेन इन ब्लू के लिए 28वां ओवर डालने आए रवींद्र जडेजा की पहली गेंद पर स्मिथ चकमा खा गए। हुआ यह कि उन्हें बोल्ड होकर पवेलियन लौटना पड़ा। वह अर्द्धशतक लगाने से महज चार रन पीछे रह गए। उन्होंने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 71 गेंदों का सामना किया। इस बीच 64.78 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 46 रन बनाए।

विज्ञापन

जडेजा ने झटके बैक टू बैक तीन विकेट

पुराने रिकॉर्ड के मुताबिक चेपॉक की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार साबित होती है। इस मैच में भी ये देखने को मिला है अभी तक मैच में भारतीय स्पिनरों का दबदबा देखने को मिला है। खासकर बात करें रवींद्र जडेजा कि, तो उन्होंने किफायती गेंदबाजी के साथ बैक टू बैक तीन बड़े विकेट अपने नाम कर लिए है। जडेजा ने पहले स्टीव स्मिथ को क्लीन बोल्ड किया, उसके बाद मार्नस लाबुशेन और एलेक्स कैरी को अपना शिकार किया। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी मुश्किल में दिखाई दे रही है, क्योंकि आधी टीम महज 120 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गई।

विज्ञापन

बुमराह ने दिया पहला झटका

इस मैच में टीम इंडिया को पहली सफलता तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दिलाई थी। बुमराह ने तीसरे ही ओवर में मिचेल मार्श को स्लिप में विराट कोहली के हाथों कैच कराया। उसके बाद कुलदीप यादव ने डेविड वॉर्नर के रूप में टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई। एक समय लग रहा था कि, वॉर्नर की गेंद पर नजरें जम चुकी है और वे काफी अच्छी लय में भी दिखाई दे रहे थे लेकिन कुलदीप यादव ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर वॉर्नर को आउट किया। फिर जडेजा के कमाल के बाद कुलदीप ने ग्लेन मैक्सवेल और अश्विन ने कैमरन ग्रीन का विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ