IND vs AUS: डेविड वॉर्नर का बड़ा कारनामा, सचिन तेंदुलकर समेत 6 दिग्गजों के रिकॉर्ड को तोड़ा

David Warner ODI World Cup: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने ODI वर्ल्ड कप में एक खास रिकॉर्ड बनाया और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया।

David Warner Breaks Sachin Tendulkar AB De Villiers Record IND vs AUS World Cup 2023 Fastest 1000 Runs

David Warner Breaks Sachin Tendulkar AB De Villiers Record IND vs AUS World Cup 2023 Fastest 1000 Runs

David Warner, IND vs AUS: भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलियाई टीम के बीच वर्ल्ड कप 2023 का पांचवां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले खेलने उतरी है पैट कमिंस की अगुआई वाली कंगारू टीम। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले में टॉस हारे। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बुमराह ने अपने दूसरे ओवर में ही मिचेल मार्श को पवेलियन भेज दिया था। इसके बाद डेविड वॉर्नर क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने 41 रनों की पारी खेली। इस दौरान वॉर्नर ने वनडे वर्ल्ड कप में अपने 1000 रन पूरे किए। इतना ही नहीं सचिन तेंदुलकर से भी वह आगे निकल गए।

विज्ञापन

वॉर्नर ने सबसे तेज वनडे वर्ल्ड कप में एक हजार रन पूरे करने के मामले में सिर्फ सचिन ही नहीं पांच दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। इसमें विवियन रिचर्ड्स, एबी डिविलियर्स, सौरव गांगुली जैसे कई नाम भी शामिल थे। अब वह पारियों के हिसाब से सबसे तेज इस टूर्नामेंट में 1000 रनों का आंकड़ा छूने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे वर्ल्ड कप में वह एडम गिलक्रिस्ट और रिकी पॉन्टिंग के बाद ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने।

विज्ञापन

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन

  1. डेविड वॉर्नर- 19 पारी
  2. सचिन तेंदुलकर, एबी डिविलियर्स- 20 पारी
  3. विवियन रिचर्ड्स, सौरव गांगुली- 21 पारी
  4. मार्क वॉ- 22 पारी
  5. हर्शेल गिब्स- 22 पारी

इस मैच में डेविड वॉर्नर ने 52 गेंदों पर 41 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में 6 चौके जड़े। उन्हें कुलदीप यादव ने अपना शिकार बनाया और वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मैच में कंगारू टीम को झटका दिया। अगर इस मैच की बात करें तो पहले खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम मुश्किल में नजर आई। भारतीय स्पिनर्स ने कंगारू बल्लेबाजों को खासा परेशान किया। रवींद्र जडेजा ने बैक टू बैक तीन विकेट लिए और कुलदीप यादव व अश्विन ने कंगारू टीम को रन नहीं बनाने दिए।

यह भी पढ़ें:-

विज्ञापन
विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ