IND vs AUS: कैसा है नागपुर का मौसम, क्या इंडिया-ऑस्ट्रेलिया खेल पाएंगी दूसरा टी 20 मैच? जानिए

ind vs aus 2nd t20

ind vs aus 2nd t20

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में शुक्रवार को दूसरा टी 20 मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि देश के कुछ हिस्सों में मौसम काफी खराब है और रुक-रुककर बारिश हो रही है, लेकिन शुक्रवार शाम नागपुर में मौसम अच्छा दिख रहा है। भारी बारिश की वजह से टीम का ट्रेनिंग सेशन रद्द कर दिया गया, लेकिन मैच पर अभी किसी तरह के खतरे के बादल दिखाई नहीं दे रहे हैं।

अभी पढ़ें – IND vs AUS T20I: टीम में बुमराह की वापसी पक्की, इस गेंदबाज को दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता!

विज्ञापन

 

बौछार की आशंका

हालांकि दूसरी ओर नागपुर के क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने शुक्रवार और शनिवार को विदर्भ उपमंडल में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है। नागपुर में बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है क्योंकि शहर और इसके आसपास के जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

बारिश की संभावना

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, नागपुर में दिनभर का तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा और बारिश की संभावना कम है। हालांकि, बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन

टॉस के समय हल्की बौछारों की 40 प्रतिशत संभावना है। टॉस 6.30 बजे होगा। नागपुर दो साल में पहली बार एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी करेगा। ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती मैच में जीत के बाद सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है और उसका लक्ष्य सीरीज पर कब्जा करना होगा।

विज्ञापन

बुमराह की वापसी 

दूसरे टी 20 में जसप्रीत बुमराह की वापसी तय मानी जा रही है। पहले टी 20 मैच में खराब गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में कुछ बदलाव हो सकते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया में क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ