IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस सीरीज में पिच को लेकर खूब हो हल्ला हुआ। नागपुर से लेकर इंदौर तक हर दिन पिच को लेकर चर्चा हुई। पहला दो टेस्ट मैच जीतने के बाद इंदौर में भारत को हार मिली। अब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सीरीज का आखिरी मैच 9 मार्च से शुरू होगा। मैच से ठीक 2 दो दिन पहले अहमदाबाद के मैदान में दो पिच देखने को मिला। जिसे देख हर कोई चौक गया।

अहमदाबाद में दिखे दो पिच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले गए मैच में खतरनाक टर्न देखने को मिला। मैच के छठे ओवर से गेंद स्पिन करने लगी। कंगारुओं ने नौ विकेट से यह मैच जीत लिया। लेकिन आईसीसी ने पिच को खराब बताया और रेटिंग गिरा दी। अब पिचों की आलोचना के बीच अहमदाबाद में अलग नजारा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। जिसमें दो पिच दिख रही हैं।

और पढ़िए – WTC Final में एक साथ खेल सकते हैं KL Rahul और शुभमन गिल, रिकी पोंटिंग ने सुझाया बेहतरीन तरीका

ICC ने इंदौर की पिच को खराब रेटिंग दी

क्या क्यूरेटर दो पिच तैयार रख रहे हैं? क्या उन्होंने अभी तक 22 गज पर फैसला नहीं किया है? ये सारे सवाल खडे़ हो रहे हैं। बता दें किभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए तीसरे टेस्ट में तीन दिनों में ही 31 विकेट गिरे थे, जिसके बाद नतीजा निकल आया था। मैच के बाद आईसीसी के पैनल ने पिच को खराब रेटिंग दी थी। अब बीसीसीआई के फैसले को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि ‘हम पिच का जायजा लेंगे और उसके बाद निर्णय लिया जाएगा कि पिच को खराब रेटिंग दी गई।

और पढ़िए – IND vs AUS: अहमदाबाद में जीत के साथ इतिहास रच देगी टीम इंडिया….ऐसा करने वाली बन जाएगी विश्व की पहली टीम

आईसीसी ने इंदौर की पिच को सूखा बताया था। उनका तर्क था कि इस पिच पर बल्ले और गेंद के बीच संतुलन नहीं बनता है। क्योंकि पिच शुरुआत से ही स्पिनरों के पक्ष में थी। पिच की सतह जल्दी टूट गई थी। जिससे गेंदबाजों को मदद मिल रही थी और बल्लेबाजों को परेशानी हो रही थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ