नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) की के बीच आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा। सीरीज में दोनों टीमें फिलहाल 1-1 से बराबर हैं। आखिरी मैच में रोहित शर्मा टीम में कुछ बदलाव कर सकते हैं।

पिछले मैच में बल्लेबाजों ने बचा लिया। तेद गेंदबाज हर्षल पटेल और स्पिनर युजवेंद्र चहल नहीं चले थे। अगले माह होने वाले विश्वकप से पहले दोनों का फॉर्म में आना जरूरी है। अक्षर पटेल ने आठ-आठ ओवरों के हुए पिछले मैच में अपने दो ओवरों में दो विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, भुवी भी लय में नहीं लग रहे। डेथ ओवरों में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार का डेथ ओवरों में प्रदर्शन टीम के लिए चिंता का सबब बना हुआ है।

ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक?

बल्लेबाजी में ओपन रोहित और राहुल करेंगे। इसके बाद कोहली बल्लेबाजी करेंगे। सूर्यकुमार यादव भी पिछले कुछ मैचों से बेहतर नहीं कर पा रहे लेकिन हार्दिक पंड्या ने बल्लेबाजी में हाथ दिखाए हैं। आज रोहित को ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से किसी एक को बाहर करना पड़ेगा।

पिच रिपोर्ट

हैदराबाद में पिछले तीन सालों से कोई टी20 मुकाबला नहीं हुआ है। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेलबाजों के लिए अच्छी होती है। पिछले कुछ दिनों से हैदराबाद में बारिश हो रही है। पिच पर कवर है। ऐसे में पिच में थोड़ी नमी हो सकती है।

टीम इंडिया संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया संभावित प्लेइंग-11: आरोन फिंच (कप्तान), जोस इंगलिस, स्टीवन स्मिथ, ग्लैन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, एडम जम्पा, पैट कमिंस, जोस हेजलवुड, नाथन एलिस।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ