ICC T20 Rankings: भारत और पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगे। ये महामुकाबला 23 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेला जाएगा। एक तरफ जहां एशिया की दो शक्ति टकराएंगी, वहीं, इस मैच में दो खिलाड़ियों के बीच भी जोरदार टक्कर होगी। भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान की तरफ से रिजवान खान होंगे। इन दोंनों के बीच टी20 में नंबर वन बल्लेबाज बनने के लिए जंग होगी।
अभी पढ़ें – FIFA U17 WC: भारतीय महिला टीम का ऐलान, पहले मुकाबले में अमेरिका से टकराएगा भारत
आईसीसी की टी-20 रैंकिंग
बुधवार को आईसीसी की टी-20 रैंकिंग जारी की गई है। जिसमें सूर्यकुमार यादव दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, अगर आखिरी टी-20 में वह फेल नहीं होते तो शायद एक पर पहुंच जाते। मोहम्मद रिजवान ने नंबर वन पर हैं। सूर्या ने रिजवान के रेटिंग प्वाइंट्स को जल्द पार करने की ठान ली है। वे इसे टी20 वर्ल्ड कप में पार कर लेंगे।
सूर्या-रिजवान मेलबर्न में लड़ेंगे अलग लड़ाई
टी-20 रैंकिंग में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान नंबर-1 पर हैं, जिनके 854 रेटिंग्स प्वाइंट हैं। जबकि भारत के सूर्यकुमार यादव नंबर-2 पर हैं, जिनके 838 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। सूर्या को बस एक इंनिग की जरुरत है। उसके बाद वे रिजवान से आगे निकल जाएंगे। मोहम्मद रिजवान भी शानदार फार्म में हैं और इंग्लैंड के खिलाफ बीते 7 मैचों की सीरीज में उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से सर्वाधिक 316 रन बनाए। जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी की और प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। उन्होंने इस सीरीज में 50*, 61, 8 रन बनाए।
अभी पढ़ें – AUS vs WI: वेस्ट इंडीज की खराब फील्डिंग पर सवाल, हार गए जीता जिताया मैच, देखें वीडियो
टॉप-10 में भारत से सिर्फ सूर्यकुमार यादव
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में टॉप-10 में भारत से सिर्फ सूर्यकुमार हैं। बॉलर्स की रैंकिंग में कोई भी भारतीय टॉप-10 में नहीं है। गेंदबाजी रैंकिंग की बात करें तो जोश हेजलवुड नंबर वन पर बरकरार हैं। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलेगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
101 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
337 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
408 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
427 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
427 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines